NEET पेपर लीक: 'एक रात पहले मेरे पास था प्रश्न पत्र', आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे उसके फूफा ने कराई सेटिंग
NEET Paper Leak Anurag Yadav: नीट पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कबूल कर लिया है कि परीक्षा से एक रात पहले उसके पास प्रश्न पत्र आ गया था।
अनुराग यादव का कुबूलनामा अब चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस के सामने दिए बयान में अनुराग यादव ने कहा है कि प्रश्न पत्र लीक हुआ, वही परीक्षा में आया और 100 प्रतिशत वही सवाल पूछे गए थे। अनुराग यादव ने कहा है कि, ''मुझे परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्न पत्र मिल गए थे।''

ये भी पढ़ें- कौन है लखनऊ की NEET छात्रा आयुषी पटेल, आए थे 355 नंबर, दावा कर रही थी 715 अंक, अब हाई कोर्ट में हुआ पर्दाफाश
आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे एक रात पहले आया उसके पास प्रश्नपत्र
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अनुराग यादव बिहार के जिला समस्तीपुर का रहने वाला है। अनुराग का कहना है कि, 'पेपर की सेटिंग उसके फूफा ने करवाई थी और उसे फौरन कोटा से पटना बुलवाया था। रात में हर प्रश्न का उत्तर रटवाया गया था। बाद में परीक्षा के बाद मुझे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।'
अनुराग यादव ने अपने कुबूलनामे में कहा है कि, ''बिहार के दानापुर नगर परिषद (दानापुर नगर परिषद) में तैनात एक इंजीनियर के भतीजे 22 वर्षीय अनुराग यादव ने कहा कि उसके रिश्तेदार सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने उसे बताया था कि परीक्षा के लिए सभी सेटिंग कर ली गई हैं।''
Breaking: Anurag Yadav (22) from Samastipur confessed to receiving leaked NEET papers through his uncle, a Junior Engineer.
— IANS (@ians_india) June 20, 2024
He said, "I returned from Kota and was taken to Amit Anand and Nitish Kumar by my uncle on the night of 04.05.24, where I was given the NEET exam question… pic.twitter.com/ELgIe6MyUr
ये भी पढ़ें- NEET 2024 Re-Exam Admit Card: नीट पेपर लीक के बाद री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
आरोपी अनुराग यादव ने पुलिस को क्या कहा? पढ़ें उसका पूरा बयान?
अनुराग यादव ने अपने बयान में कहा है कि,
''मेरा नाम अनुराग यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता का नाम-संजीव कुमार, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर हैं। मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाना पर दरोगा जी के समक्ष दे रहा हूं। मैं नीट के परीक्षा की तैयारी कोटा में एलेन कोचिंग सेंटर में रहकर कर रहा था। मेरे फुफा सिकंदर यादवेन्दु नगर परिषद दानापुर जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं। मेरे फुफा द्वारा बताया गया कि 05. 05.24 को नीट का परीक्षा है, कोटा से वापस आ जाओ। परीक्षा का सेटिंग हो चुका है। मैं कोटा से वापस आ गया तथा मेरा फुफा द्वारा दिए 04.05.24 को रात्रि में अमित आनंद एवं नीतिश कुमार के पास मुझे छोड़ा गया। जहां पर नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया गया और रात्रि में पढ़वाया एवं रटवाया गया। मेरा सेंटर डी०वाई० पाटिल स्कूल में था तथा मैं स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया था वही प्रश्न सही सही परीक्षा में मिल गया। परीक्षा के उपरांत अचानक पुलिस आई तथा मुझे पकड़ लिया। मैं अपना अपराध स्वीकार किया।''
सरकार ने CBI जांच के दिए आदेश
नीट पेपर लीक मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा गया है।
गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से मिली जानकारी के आधार पर परीक्षा रद्द कर दी गई है, जिसमें प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि परीक्षा से समझौता किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications