कौन हैं तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार, जिनपर लगे NEET पेपर लीक कराने के आरोप

NEET Paper Leak Row: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार (20 जून) को NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव (पर्सनल सेक्रेटरी) प्रीतम कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नीट पेपर लीक कांड में तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार की भूमिका अब सवालों के घेरे में आ गई है। नीट परीक्षा से एक दिन पहले पटना के जिस सरकारी गेस्ट हाउस में इस कांड का मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के कहने पर कुछ छात्र ठहरे थे, उसे तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी प्रीतम ने बुक करवाया था।

NEET Paper Leak Row

नीट पेपर लीक कांड: तेजस्वी यादव के निजी सचिव पर क्या लगे आरोप?

गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने भी कहा है कि सरकारी गेस्ट हाउस में बुकिंग प्रीतम कुमार ने ही करवाया था। उन्होंने ये तक दावा किया है कि प्रीतम ने ही फोन करके कमरे बुक करने को कहा था। प्रीतम कुमार ने तेजस्वी यादव के मंत्री कार्यकाल के दौरान उनके निजी सचिव के रूप में काम किया था।

पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 1 मई और 4 मई को प्रीतम कुमार ने NEET-UG प्रश्न पत्रों के लीक होने में फंसे इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए एक कमरा बुक करने के लिए बिहार सड़क निर्माण विभाग के एक कर्मचारी से संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें- कौन है लखनऊ की NEET छात्रा आयुषी पटेल, आए थे 355 नंबर, दावा कर रही थी 715 अंक, अब हाई कोर्ट में हुआ पर्दाफाश

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने के लिए बुलाया था। 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को फिर से कमरा बुक करने के लिए बुलाया था। मंत्री जी शब्द का इस्तेमाल प्रीतम कुमार ने किया था जो पिछली सरकार में तेजस्वी यादव के निजी सचिव थे।"

NEET Paper Leak Row

Who is Tejashwi Yadav PS Pritam Kumar: कौन है तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार?

🔴52 वर्षीय प्रीतम कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। अगस्त 2022 में प्रीतम कुमार उन्हें नई पदस्थापना मिली और तेजस्वी यादव का निजी सचिव (सरकारी) बनाया गया था।

🔴प्रीतम कुमार के पिता का नाम सुभाष चंद्र निराला है। प्रीतम कुमार बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं।

🔴प्रीतम कुमार और नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद यादवेंदु रिश्तेदार हैं। सिकंदर प्रसाद यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है। इस मामले में नीट के गिरफ्तार 22 वर्षीय अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कहा है कि सिकंदर प्रसाद यादवेंदु उनके फूफा हैं।

🔴सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने भतीजे अनुराग यादव को कोटा से पटना बुलाया था और नीट परीक्षा के एक दिन पहले उसे प्रश्न पत्र दिए थे। वही प्रश्न पत्र अगले दिन परीक्षा में आया था। इस मामले में दो अन्य आरोपी मित कुमार आनंद और नीतीश कुमार भी गिरफ्तार किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+