कौन है NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद, अब बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ सामने आई तस्वीर

NEET Paper Leak Row Amit Anand: नीट पेपर लिंक कांड में अब इसके मास्टरमाइंड अमिक आनंद का नाम फिर से चर्चाओं में है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पर्सनल सेक्रेटरी की भूमिका सामने आने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ नीट पेपर लीक कांड के आरोपी अमित आनंद की तस्वीर वायरल हो रही है। तेजस्वी यादव का कहना है कि ये सरकार किंगपिन को बचाना चाहते हैं इसलिए मामले को डाइवर्ट कर रहे हैं। अब जो तस्वीर सामने आई है सम्राट चौधरी के साथ आरोपी की, उस पर क्या बोलेंगे ये लोग।''

NEET Paper Leak Row Amit Anand

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: 'एक रात पहले मेरे पास था प्रश्न पत्र', आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे उसके फूफा ने कराई सेटिंग

आरजेडी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि, ''नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले का मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ। आरोपी के हाथों सम्मानित होने वाले तथाकथित ताकतवर मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसके साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हमारे पास सभी है। आपके व्याकुल समकक्ष दूसरे उपमुख्यमंत्री को यह भेज दीजिए''

ये भी पढ़ें- कौन है लखनऊ की NEET छात्रा आयुषी पटेल, आए थे 355 नंबर, दावा कर रही थी 715 अंक, अब हाई कोर्ट में हुआ पर्दाफाश

तेजस्वी यादव के बाद अमित आनंद कौन हैं...इसको लेकर चर्चाए तेज हो गई है। आइए जानते हैं कौन है अमित आनंद और नीट पेपर लीक में उसपर क्या आरोप हैं?

Who is NEET 'Paper Leak' Mastermind Amit Anand: कौन है अमित कुमार आनंद?

बिहार से नीट पेपर लीक मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें अमित कुनार आनंद का भी नाम है। अमित आनंद ने कथित तौर पर कबूल किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि वह किस कीमत पर प्रश्नपत्र को बेच रहे थे। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन गिरफ्तारियों में दानापुर नगर पालिका के सिकंदर नाम के एक जूनियर इंजीनियर की भी गिरफ्तारी शामिल है।

आरोपी अमित आनंद के कबूलनामे में बताया है कि कैसे परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों को सवालों के जवाब याद करवाए जाते थे। सवालों के बदले छात्रों से लाखों रुपये वसूले जाते थे।

कितने में अमित आनंद ने बेचा था नीट का लीक पेपर?

अमित आनंद ने अपने कबूलनामे में कहा कि नीट परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था। उसी दिन अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर दिए गए थे। उन्हें रात भर उत्तर याद करने को कहा गया था। प्रश्नपत्र की कीमत 30-32 लाख रुपये थी।

पेपर लीक के मास्टरमाइंड ने अपने कबूलनामे में कहा कि पुलिस को उसके फ्लैट से नीट प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के जले हुए अवशेष मिले हैं। उसने पहले भी प्रश्नपत्र लीक करने की बात कबूल की है।

बिहार के पटना के शास्त्रीनगर थाने में अमित आनंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपना अपराध "कबूल" किया है। अपने कबूलनामे के मुताबिक, अमित बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। हालांकि, वह पटना के एजी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहता था। इस कबूलनामे में उसने बताया कि कैसे वह उन छात्रों से मिलता था जो प्रश्नपत्र के लिए पैसे देते थे।

अमित आनंद ने अपने कबूलनामे में कहा,

"मैं दानापुर नगर निगम कार्यालय में जूनियर इंजीनियर सिकंदर से मिलने गया था, कुछ निजी काम से... मैंने सिकंदर से कहा कि मैं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कर सकता हूं और उम्मीदवारों को पास कराने में मदद कर सकता हूं। सिकंदर ने मुझे बताया कि उसके पास 4-5 उम्मीदवार हैं जो NEET की तैयारी कर रहे हैं और उसने मुझसे उन्हें परीक्षा पास कराने में मदद करने को कहा। मैंने उससे कहा कि इसकी लागत 30-32 लाख रुपये होगी। सिकंदर सहमत हो गया और उसने कहा कि वह मुझे 4 उम्मीदवार देगा। अमित आनंद ने कहा कि उसने सिकंदर से NEET से एक रात पहले 4 मई को उम्मीदवारों को अपने पास लाने को कहा था''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+