MCD कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया फंड, BJP पर लगाया दिवालिया करने का आरोप

MCD कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया फंड

नई दिल्ली। दिल्ली से बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गियों के जो सैंपल्स भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इस बात की पुष्टि की है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली में उत्तर और पूर्व की MCD को दिवालिया कर दिया है। उत्तर नगर निगम के पास 12 करोड़ रुपए हैं और ईस्ट MCD के पास 99 लाख रुपए हैं। इनके ऊपर दिल्ली सरकार का 6,276 करोड़ रुपए का लोन भी बकाया है।

Recommended Video

    Manish Sisodia बोले- BJP ने MCD को बना दिया Bankrupt| Delhi MCD | वनइंडिया हिंदी
    Manish Sisodia said BJP did North and East delhi municipal corporations bankrupt

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस काल में दिल्ली के MCD अस्पतालों में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी वेतन ना मिलने की वजह से हड़ताल पर चले गए थे। दिल्ली सरकार ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी को इस मामले में आड़े हाथ लिया। इसी क्रम में गुरुवार को भी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी पर हमला बोला। सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली सरकार के कई विभागों के बजट को कम करने के बाद, हम एमसीडी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए 938 करोड़ रुपए जारी कर रहे हैं।

    एमसीडी मामले पर बीजेपी को घेरते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली नगर निगम को बीजेपी ने दिवालिया बना दिया है। उनके पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड नहीं है। अब दिल्ली सरकार उन कर्मचारियों को सैलरी देगी। 14 साल के भ्रष्ट शासन में बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को चूसा है। नगर निगम अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। यहां तक ​​कि बीजेपी के नेता भी मान चुके हैं कि एमसीडी में भ्रष्टाचार चरम पर है। बता दें कि साल 2022 में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच बयान बाजी भी तेज हो गई है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन के लिए बनेंगे 81 सेंटर, 16 जनवरी से लगेगा टीका: अरविंद केजरीवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+