Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, घरों में आगजनी के बाद कर्फ्यू और इंटरनेट बंद
Manipur Violence: मणिपुर के उखरूल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़कने से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। लिटन सारेइखोंग गांव में सशस्त्र बदमाशों द्वारा घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
हिंसा के चलते कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Tangkhul Naga Kuki Conflict: सशस्त्र बदमाशों की फायरिंग से फैली दहशत
सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र समूहों ने उखरूल जिले के पहाड़ी इलाकों के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई इस हिंसा से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जरूरी सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिले की ओर भागने लगे।
ये भी पढे़ं: Manipur New CM: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, जानें कुकी या मैतेई किस जातीय समूह से हैं?
Manipur Latest News Hindi: नागा और कुकी समुदायों के बीच बढ़ा तनाव
प्रशासन के मुताबिक, हिंसा की जड़ एक पुरानी झड़प से जुड़ी है। शनिवार रात लीटन गांव में तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट की गई थी। मामला सुलझाने के लिए रविवार को बैठक होनी थी, लेकिन वह नहीं हो सकी। इसके बाद हालात बिगड़ गए और सोमवार रात हथियारबंद लोगों ने नागा समुदाय के घरों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी की गई।
के. लुंगविराम गांव में भी आगजनी की घटना
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:10 बजे के. लुंगविराम गांव में एक घर में आग लगने की घटना सामने आई, जिससे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा। सुरक्षा बलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में नई सरकार की शपथ पर क्यों सुलग उठा चुराचांदपुर? कूकी समुदाय की क्या है नाराजगी
Ukhrul Internet Shutdown: इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, सुरक्षा सख्त
बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त ने उखरूल जिले में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अफवाहों और गलत सूचनाओं से तनाव और बढ़ सकता है। इसके साथ ही जिले के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications