8 साल तक भारत का सिर फक्र से ऊंचा करने वाला 'मंगलयान' अब नहीं रहा, इसरो के पास क्या विकल्प?
बेंगलुरू: साल 2014 भारत के स्पेस सेक्टर के लिए काफी अहम था, जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 'मंगलयान' मिशन लॉन्च किया। ये पूरी तरह से सफल रहा, साथ ही इतना डेटा भेजा, जिससे पूरी दुनिया को मंगल ग्रह को समझने में मदद मिली। हालांकि अब मंगलयान ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि उसका ईंधन खत्म हो गया।
Recommended Video

दुनिया का सबसे सस्ता स्पेस प्रोजेक्ट
5 नवंबर 2013 को मंगलयान मिशन PSLV-C25 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसके बाद 24 सितंबर 2014 को ये सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंचा और वहां से डेटा भेजना शुरू किया। तब से मंगलयान मंगल ग्रह के चक्कर लगा रहा था। अब पूरे 8 साल 8 दिन बाद उसने काम करना बंद कर दिया। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 450 करोड़ का खर्च आया था, ऐसे में इसे दुनिया का सबसे सस्ता स्पेस प्रोजेक्ट भी कहा जाता है।

सिर्फ 6 महीने के लिए किया गया था डिजाइन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अब मंगलयान में कोई ईंधन नहीं बचा है। उसकी बैटरी भी पूरी तरह से खत्म हो गई। ऐसे में उससे संपर्क टूट गया। सूत्रों ने भी कहा कि मंगलयान को सिर्फ 6 महीने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसने 8 साल तक शानदार काम किया और वहां से लगातार हमको डेटा भेजता रहा। जिससे मंगल ग्रह को समझने में काफी ज्यादा मदद मिली। हालांकि अभी तक इसरो ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अब क्या करेगा इसरो?
मंगल ग्रह को लेकर इसरो की रिसर्च अभी जारी है, ऐसे में सवाल उठता है कि अब इसरो क्या करेगा? विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलयान ने 1100 से ज्यादा तस्वीरें भेजी, जिससे मंगल का नक्शा बनाने में मदद मिली। अब इसरो को अपने प्रोजेक्ट के लिए दूसरे देशों से डेटा खरीदना पड़ सकता है या फिर उसे नया मिशन लॉन्च करना होगा।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications