IPL 2026 RR Preview: सावधान! आ रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर, क्या खत्म होगा 18 साल का सूखा?
IPL 2026 RR Preview: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपनी कमर कस ली है। साल 2008 यानी पहला सीजन का खिताब जीतने के बाद से टीम को अपनी दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है। इस बार रॉयल्स ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। राजस्थान ने कप्तानी की जिम्मेदारी भी युवा रियान पराग को सौंपकर एक बड़ा दांव खेला है।
रवींद्र जडेजा की घर वापसी से मिलेगा फायदा (IPL 2026 RR Preview)
इस सीजन की सबसे बड़ी खबर रवींद्र जडेजा की घर वापसी है। 12 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का साथ निभाने के बाद जडेजा एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे, जहां से उन्होंने 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। राजस्थान रॉयल्स ने इस बार युवा जोश पर भरोसा जताते हुए रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया है।

ऑक्शन में गेंदबाजों पर लुटाया पैसा
टीम अपने शुरुआती घरेलू मैच जयपुर के बजाय पराग के होम ग्राउंड यानी गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेलेगी। असम के दर्शकों के बीच रियान पराग की कप्तानी टीम को एक अलग मानसिक मजबूती दे सकती है। आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में रॉयल्स ने बेहद स्पष्ट रणनीति अपनाई। उन्होंने अपनी टीम को संतुलित करने के लिए कुल 9 खिलाड़ी खरीदे, जिनमें से 7 गेंदबाज हैं।
पहले से भी मजबूत हुई राजस्थान
टीम मैनेजमेंट और हेड कोच कुमार संगकारा का मानना है कि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और शिमरोन हेटमायर जैसे दिग्गजों के होने से टीम पहले ही मजबूत है, इसलिए सारा ध्यान गेंदबाजी को धार देने पर रहा। रवींद्र जडेजा के आने से टीम का संतुलन पूरी तरह बदल गया है। जडेजा न केवल स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई का साथ देंगे, बल्कि निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका भी निभाएंगे। उनके साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की मौजूदगी राजस्थान को टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक बनाती है।
30 मार्च को चेन्नई से भिड़ंत
राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को गुजरात, 7 अप्रैल को मुंबई और 10 अप्रैल को बेंगलुरु के साथ उनके मुकाबले होंगे।
-
16700 करोड़ में बिक गई RCB, एक ही दिन में बिकने वाली दूसरी टीम, कौन है नया मालिक? -
कौन हैं RCB के नए बॉस आर्यमन बिड़ला? कभी राजस्थान रॉयल्स में थे खिलाड़ी, अब 16000 करोड़ खर्च कर बने मालिक -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस -
Aryaman Birla Net Worth: कोहली से कितने गुना अमीर हैं RCB के नए मालिक, आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ उड़ा देगी होश -
राजस्थान रॉयल्स ने किया शेन वॉर्न के परिवार को मालामाल, मिलेंगे 460 करोड़, काम आया 18 साल पुराना मास्टरस्ट्रोक -
IPL 2026 PBKS: क्या पंजाब किंग्स इस बार तोड़ पाएगी हार का चक्रव्यूह? इन 11 खिलाड़ियों पर टिकी है टीम की किस्मत -
RCB Tickets: आरसीबी-हैदराबाद मैच की टिकट बिक्री आज, कब और कैसे खरीदें, कीमतें उड़ा देंगी होश -
IPL 2026: क्या है Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी? बदल गई है टीम की सूरत, ये 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल! -
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
IPL 2026: ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार अब CSK में मचाएगा हाहाकार! टीम में आया 6 फुट 4 इंच का घातक गेंदबाज -
IPL 2026 के लिए LSG की टीम कितनी तैयार? कप्तान Rishabh Pant के मुरीद हुए लैंगर! टूर्नामेंट से पहले भरी हुंकार -
हार्दिक पांड्या की होगी कप्तानी से छुट्टी? सूर्या को मुंबई का लीडर बनाने की खबर से हड़कंप, सच्चाई आ गई सामने -
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं IPL 2026 में ये बिहारी भी पड़ेगा सब पर भारी? कभी मां ने गहने बेचकर दिलाए थे जूते -
IPL 2026: सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी, दिग्गज टीमों को कूटकर मचा सकते हैं कोहराम















Click it and Unblock the Notifications