Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mamata Banerjee Protest Rally: कोलकाता हाई कोर्ट में जबरदस्त हंगामे के बीच 14 तक टली सुनवाई

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ टकराव के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी आज शुक्रवार, 9 जनवरी को कोलकाता में एक बड़ी विरोध रैली का नेतृत्व करेंगी , टीएमसी ने कोर्ट में ईडी के खिलाफ याचिका दायर की है, इस बड़ी खबर पर वनइंडिया हिंदी की नजर बनी हुई है , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE

LIVE Feed
Jan 09, 2026, 12:52 PM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: CM का यह कदम संविधान पर सीधा हमला-सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के I-PAC पर ED की रेड के खिलाफ रिएक्शन पर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यह पूरी तरह से एक आपराधिक अपराध है। CM का यह कदम संविधान पर सीधा हमला है।
Jan 09, 2026, 12:32 PM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: कानून हमेशा आपसे ऊपर होता है-सी.वी.आनंद बोस ने

ममता बनर्जी के ED के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "...कानून हमेशा आपसे ऊपर होता है। आप देखेंगे कि कानून को जिस भी तरह से ज़रूरी होगा, लागू किया जाएगा। अब जब यह मामला हाई कोर्ट में है, तो हमें फैसले का इंतज़ार करना चाहिए, उसके बाद मैं अपनी टिप्पणी दूंगा।"
Jan 09, 2026, 11:49 AM IST

खिचड़ी और एकादशी एक साथ, अब कैसे करें चावल का दान?

Makar Sankranti 2026: खिचड़ी और एकादशी एक साथ, अब कैसे करें चावल का दान?
Jan 09, 2026, 11:48 AM IST

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर शिकंजा, तय हुए आरोप

Land For Job Case: लालू परिवार पर शिकंजा, राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप समेत 41 पर आरोप तय, अब जाना होगा जेल!
Jan 09, 2026, 11:48 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: ED ने गैर-कानूनी तरीके से गोपनीय डेटा जब्त किया- TMC

कलकत्ता हाई कोर्ट में TMC की याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता, TMC, बंगाल में SIR के खिलाफ आवाज़ उठा रही है और विरोध कर रही है, इसलिए ED TMC के पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी ऑफिस (IPAC) और को-फ़ाउंडर के घर पर तलाशी ले रही है और सामान ज़ब्त कर रही है। TMC की याचिका में यह भी कहा गया है कि एजेंसी ED ने गैर-कानूनी तरीके से गोपनीय डेटा ज़ब्त किया है।
Jan 09, 2026, 10:42 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: अमित शाह ने ED के अधिकारियों का इस्तेमाल किया-TMC

अमित शाह ने ED के अधिकारियों का इस्तेमाल किया और वे हमारे राजनीतिक दस्तावेज छीनने के लिए वहां गए। वे(भाजपा) पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए वे ऐसा घटिया काम कर रहे हैं-TMC सांसद प्रतिमा मंडल ने
Jan 09, 2026, 10:41 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: ममता बनर्जी माफियाओं के साथ हैं- बीजेपी

जिस प्रकार रावण के प्राण नाभी में थे वैसे ही ममता बनर्जी के प्राण कोयला माफियाओं और मानव तस्करी करने वालों में बसे हैं। यही कारण है कि एक व्यक्ति के घर पर रेड पड़ती है और वहां मुख्यमंत्री स्वयं जाती हैं और वहां से कागज चोरी करती हैं, I-PAC शुरूआत से बहुत ही विवादास्पद कंपनी रही है> बिहार में भी I-PAC ने अपने पैसे 60 करोड़ रुपये जनसुराज पार्टी पर खर्च किए थे... झारखंड में भी उन्होंने साजिश के तहत ऐसा ही षड्यंत्र किया था और उन्हें झारखंड में सफलता मिल गई.,I-PAC का काम सरकार बनाने, सरकार गिराने में माफियाओं से पैसे लेकर काम करने का है, ये बताता है कि ममता बनर्जी माफियाओं के साथ हैं, इसका मतलब ये भी है कि ममता बनर्जी के सारे घोटालों की फाइल वहां थी जिसे लेकर वे भागी हैं- भाजपा सांसद संजय जायसवाल
Jan 09, 2026, 10:33 AM IST

ED Raid रोकने हाई कोर्ट पहुंची I-PAC

ED Raid रोकने हाई कोर्ट पहुंची I-PAC, ममता के सांसद हिरासत में, कोलकाता ड्रामे की इनसाइड टाइमलाइन
Jan 09, 2026, 10:31 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दर्ज कराई शिकायत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ खुद शिकायत दर्ज कराई है,यह कार्रवाई प्रतीक जैन के घर पर ED की रेड के बाद हुई।
Jan 09, 2026, 10:31 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: महुआ मोइत्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया

TMC सांसदों डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Jan 09, 2026, 10:23 AM IST

Mamata Banerjee Protest Rally LIVE: अमित शाह के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए TMC सांसदों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया।
Jan 09, 2026, 10:01 AM IST

उत्तर से लेकर दक्षिण तक बिगड़ा मौसम, क्या आज स्कूल बंद हैं?

School Holiday: उत्तर से लेकर दक्षिण तक बिगड़ा मौसम, क्या आज स्कूल बंद हैं? जानें Update
Jan 09, 2026, 10:00 AM IST

कोलकाता में आज ED के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Protest: I-PAC पर ED रेड से गरमाई बंगाल की राजनीति, कोलकाता में दीदी दिखाएंगी शक्ति प्रदर्शन
Jan 09, 2026, 9:59 AM IST

Breaking News LIVE Updates: ED ने गलत तरीके से छापे मारे हैं-कीर्ति आजाद

TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, "ED ने गलत तरीके से छापे मारे हैं, और यह अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश है, बीजेपी इस तरह से चुनाव नहीं जीत पाएगी...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+