Makar Sankranti 2026: खिचड़ी और एकादशी एक साथ, अब कैसे करें चावल का दान?
Makar Sankranti 2026 and Ekadashi Update: मकर संक्रांति का वैदिक धर्म में काफी महत्वपूर्ण स्थान है, इस साल ये पावन पर्व 14 जनवरी को है, इस दिन सूर्यदेव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसी वजह से ये संक्रान्ति मकर कहलाती है, इस त्योहार को 'उत्तरायण' और 'खिचड़ी' भी कहा जाता है।इस बार की मकर संक्रांति बेहद खास है क्योंकि इसी दिन षटतिला एकादशी भी है।
यानी कि जातकों पर सूर्य और विष्णु दोनों की कृपा बरसेगी , मकर संक्रांति के दिन चावल, दाल जैसे अन्न दान किए जाते हैं लेकिन एकादशी में चावल का प्रयोग वर्जित होता है, ऐसे में प्रश्न ये है कि फिर खिचड़ी में चावल का दान कैसे करें? क्या ऐसा करना शुभ होगा?

तो इसका समाधान काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने दिया है, उन्होंने कहा कि ' मकर संक्रान्ति पर काला तिल, गुड़, वस्त्र और अन्न दान भी किए जा सकते हैं, अगर चावल की जगह ये चीजें दान हो रही हैं तो इसका भी उतना ही फल मिलेगा जितना कि चावल दान पर मिलता है, दान मन से इच्छानुसार किया जाता है, इसमें किसी चीज की बाध्यता नहीं होनी चाहिए।'
Makar Sankranti 2026 का दान अक्षय पुण्य देगा
उन्होंने आगे कहा कि ' मकर संक्रांति और एकादशी व्रत एक ही दिन पड़ना, धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी है। इस दिन का दान अक्षय पुण्य देता है और पूर्व जन्मों के दोषों से मुक्ति दिलाता है।
Makar Sankranti 2026 पर क्या करें
- ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
- एकादशी व्रत रखें, भगवान विष्णु की पूजा करें।
- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें।
- दान-पुण्य करें और सात्विक भोजन करें।
Makar Sankranti 2026 पर क्या न करें
- चावल का सेवन न करें
- मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें
- क्रोध, झूठ और कटु वचन से बचें
- बाल और नाखून न काटें
- असत्य या अपवित्र कार्य न करें।
एकादशी में चावल क्यों नहीं खाते हैं? (Makar Sankranti 2026 )
पुराणों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने पाप पुरुष का वध किया, तब पाप पुरुष ने क्षमा मांगी। भगवान विष्णु ने उसे एकादशी के दिन अन्न (विशेषकर चावल) में निवास करने का वरदान दिया इसलिए मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से अनजाने में पाप का सेवन हो जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications