School Holiday: उत्तर से लेकर दक्षिण तक बिगड़ा मौसम, क्या आज स्कूल बंद हैं? जानें Update
School Holiday Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कोहरे और शीतलहर से यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब-हरियाणा सभी कांप रहे हैं तो वहीं आज सुबह सुबह दिल्ली में बरसात हो गई है, जिससे पारा और नीचे आ गया है , जिससे लोगों का जीना मुहाल हुआ है, ऐसे में सवाल ये है कि क्या आज स्कूलों में छुट्टी है? तो आपको बता दें कि 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को स्कूलों में कोई देशव्यापी अवकाश नहीं है।
लेकिन उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे प्रमुख राज्यों में भी स्कूल बंद रखे गए हैं, जिससे छात्रों को ठंड से राहत मिल सके।

School Holiday: दिल्ली में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने इसकी घोषणा की है।
School Holiday: उत्तर प्रदेश में भी स्कूल हुए बंद
उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश है। वाराणसी के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू है। लखनऊ और कानपुर में भी कक्षा 8 तक के स्कूल बंद हैं, हालांकि लखनऊ में कल से खुलने की उम्मीद है। छात्र 9 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे, पर शिक्षकों को विभागीय कार्यों के लिए स्कूल आना होगा।ॉ
School Holiday: पंजाब में भी स्कूल बंद
पंजाब सरकार ने भी भीषण ठंड व घने कोहरे के कारण सभी स्कूलों को 13 जनवरी 2026 तक बंद रखने की घोषणा की है। पहले 7 जनवरी तक अवकाश था और स्कूलों को आज से खुलने वाला था। हालांकि, खराब मौसम की स्थिति के कारण, राज्य सरकार ने शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
School Holiday: यहां भी बंद हुए स्कूल
हरियाणा, झारखंड, असम और त्रिपुरा में भी शीतलहर के कारण स्कूल बंद या उनके समय में परिवर्तन हुआ है। तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है लेकिन स्कूल बंद होने की घोषण नहीं है । इन छुट्टियों की तिथियां राज्य सरकार के आदेशों पर आधारित हैं और अत्यधिक ठंड से इनमें बदलाव संभव है। इसलिए सलाह दी जाती है कि अभिभावकों-छात्रों को सटीक जानकारी के लिए हमेशा स्कूल के संपर्क में रहें।












Click it and Unblock the Notifications