Hanuman Chalisa Row : सांसद नवनीत राणा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, हाथ में दिखी ‘हनुमान चालीसा’

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर टकराव जैसे हालात के बीच सांसद नवनीत राणा और उनके पति को जेल जाना पड़ा। रिहाई के बाद सांसद नवनीत राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राणा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।

मुंबई, 08 मई : हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर हुए विवाद में जेल पहुंचीं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को रिहाई के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवनीत राणा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद हनुमान चालीसा की पुस्तिका दिखी। बता दें कि महाराष्ट्र की अमरावती लोक सभा सीट से निर्दलीय सांसद और उनके विधायक पति रवि राणा को पिछले महीने मुंबई पुलिस ने बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के बाद गिरफ्तार किया था।

navneet rana

Recommended Video

    Mumbai: Navneet Rana को अस्पताल से मिली छुट्टी, CM Uddhav को दी ये चुनैती | वनइंडिया हिंदी

    रविवार को सांसद नवनीत राणा को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राणा ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। सांसद राणा हाथ में 'हनुमान चालीसा' की पुस्तिका के साथ अस्पताल से विदा हुईं। बता दें कि लोक सभा सांसद नवनीत राणा को स्पोंडिलाइटिस के इलाज (Navneet Rana spondylitis treatment) के लिए गुरुवार सुबह भायखला जेल से मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    navneet rana

    देशद्रोह और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप
    अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। मुंबई पुलिस ने अशांति और टकराव की आशंका के मद्देनजर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। नवनीत को भायखला महिला जेल में रखा गया था। सीएम उद्धव के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की अपनी योजना पर राणा दंपती ने अमल नहीं किया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। 13 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद गत 5 मई को राणा दंपती की रिहाई हुई थी।

    navneet rana

    नवनीत राणा का सीटी स्कैन
    वकील के मुताबिक, भायखला जेल में नवनीत राणा को लंबे समय तक फर्श पर बैठना और सोना पड़ा। इस कारण राणा का स्पोंडिलाइटिस बढ़ गया था। भायखला जेल अधिकारियों को लिखे पत्र में वकील ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद राणा को 27 अप्रैल को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया था. बता दें कि नवनीत राणा पूर्व मॉडल और अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। वकील ने बताया कि जेजे अस्पताल के डॉक्टर ने स्पोंडिलाइटिस की गंभीरता का मूल्यांकन करने के लिए सीटी स्कैन की सलाह दी थी।

    यह भी पढ़ें- Raj Thackeray Loudspeaker Row : MNS चीफ की दो टूक, अवैध लाउडस्पीकर मंदिर-मस्जिद दोनों में, मुद्दा धार्मिक नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+