Raj Thackeray Loudspeaker Row : MNS चीफ की दो टूक, अवैध लाउडस्पीकर मंदिर-मस्जिद दोनों में, मुद्दा धार्मिक नहीं

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने कहा है कि मंदिर और मस्जिद दोनों में अवैध लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है। यह एक धार्मिक नहीं सामाजिक मुद्दा है।

मुंबई, 4 मई : मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ हुंकार भर रहे मनसे चीफ राज ठाकरे ने कहा है कि लाउडस्पीकर का मुद्दा केवल मस्जिदों से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि कई मंदिरों में भी अवैध लाउडस्पीकर लगे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध लाउडस्पीकर धार्मिक नहीं, सामाजिक मुद्दा है।

Recommended Video

    Loudspeaker Controversy: Raj Thackeray का ऐलान,लाउडस्पीकर हटने तक जारी रहेगा आंदोलन | वनइंडिया हिंदी
    mns chief raj thackeray

    राज ठाकरे ने कहा कि वे महाराष्ट्र में शांति बनाए रखने के पक्षधर हैं। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्ट्र पुलिस उन 135 मस्जिदों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है, जिन्होंने लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन ले रही है।

    उन्होंने कहा कि मस्जिदों में लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने तक वे आंदोलन और विरोध जारी रखेंगे। अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब तक अवैध लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाते, वे लाउडस्पीकर से अजान के समय हनुमान चालीसा बजाते रहेंगे। राज ठाकरे ने कहा, अगर सरकार शीर्ष अदालत के आदेश का पालन नहीं करती तो सुप्रीम कोर्ट क्या करती है, वे देखने वाली बात होगी।

    गौरतलब है कि राज ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की पुरानी वीडियो ट्वीट कर धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ अपनी मुहिम को मजबूती देने का प्रयास किया है। बुधवार सुबह 9 बजे ट्वीट किए गए लाउडस्पीकर पर बालासाहब के वीडियो को पांच घंटे में 2.99 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इतनी ही अवधि में 39.3 हजार से अधिक ट्विटर यूजर्स ने लाउडस्पीकर पर बालासाहब के वीडियो को लाइक भी किया है।

    लाउडस्पीकर विवाद पर सीएम उद्धव
    बता दें कि महाराष्ट्र में अशांति की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सभी तरीके अपनाने और किसी निर्देश का इंतजार न करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ ने कहा है कि राज्य की पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स और होम गार्ड की टीमें अलर्ट हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+