अस्पताल में भर्ती नवनीत राणा को लगातार दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने कराया एमआरआई स्कैन
किया गया
मुंबई, 7 मई: महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद नवनीत राणा जेल से छूटने के बाद बीते दो दिन से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की निगरानी में होने के बावजूद नवनीत को लगातार छाती, गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द की शिकायत हो रही है। वहीं उनको स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या भी है। सांसद को हो रही परेशानी को देखते हुए शनिवार को अस्पताल में उनका एमआरआई स्कैन और पूरे शरीर की जांच की गई है।

Recommended Video
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा गुरुवार को जेल से रिहा हुए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने के बाद 23 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 13 दिन तक दोनों जेल में रहे। नवनीत राणा को भायखला महिला जेल में रखा गया था। जेल में रहने के दौरान ही उनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी। ऐसे में नवनीत राणा की गुरुवार को भायखला जेल से रिहाई के तुरंत बाद ही उनको लीलावती अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको भर्ती कर लिया।
क्यों हुई थी गिरफ्तारी
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। इससे कानून व्यवस्था को खतरा बताते हुए पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने नवनीत और रवि राणा पर समाज में अशांति फैलाने के आरोपों के तहत 153-A और राजद्रोह का केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications