नवनीत और रवि राणा जेल से बाहर आए, 13 दिन बाद हुई रिहाई

मुंबई, 5 मई: महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा आज जेल से रिहा हो गए हैं। बुधवार को दोनों को जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई का परवाना आज जेल पहुंचा, जिसके बाद वो बाहर आए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने के बाद 23 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार किया गया था। 13 दिन बाद आज दोनों जेल से बाहर आए हैं।

Recommended Video

    Navneet Ravi Rana Bail Granted: नवनीत राणा को इन 6 शर्तों पर कोर्ट से मिली जमानत | वनइंडिया हिंदी
    navneet rana

    नवनीत राणा को भायखला जेल से रिहाई के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी नवनीत राणा से मुलाकात की है। नवनीत की जेल में रहते हुए ही तबीयत बिगड़ी थी, उनको जेल से जेजे अस्पताल भी लाया गया था। अब भी उनकी तबीयत खराब है।

    बीते 13 दिन से नवनीत राणा भायखला महिला जेल तो रवि राणा को तलोजा जेल में बंद थे। मुंबई की सेशंस कोर्ट से बुधवार को जमानत मिलने के बाद आज दोपहर दोनों जेल के बाहर आ गए हैं। राणा दंपत्ति को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने, मीडिया में बयान ना देने, जांच में सहयोग करने समेत कई शर्तों पर कोर्ट ने जमानत दी है।

    नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। इससे कानून व्यवस्था को खतरा बताते हुए पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने नवनीत और रवि राणा पर समाज में अशांति फैलाने के आरोपों के तहत 153 A और राजद्रोह का केस दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+