VIDEO : अस्पताल में भर्ती नवनीत राणा पति को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगीं, रवि ने पोछे आंसू
मुंबई, 06 मई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा 12 दिन जेल में बिताने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।आरोप है कि जेल में बीमार नवनीत राणा का इलाज नहीं करवाया गया। तलोजा जेल से रिहा होकर पति रवि राणा अस्पताल पहुंचे तो उन्हें देख कर नवनीत राणा रो पड़ी। नवनीत राणा फूट-फूट कर रोईं। रवि राणा ने नवनीत राणा को अपने सीने से लगाया और उनकी आंखों से बह रहे आंसू पोछे।

नवनीत राणा का रोते हुए वीडियो आया सामने
मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने से रोकने के केस में ही नवनीत राणा के जेल भेजा गया था। 12 दिन बाद जेल की सलाखों से रिहा हुई निर्दलीय सांसद नवनीत राणा मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट हो गई हैं। रिहाई के बाद कार से निकली नवनीत राणा स्पॉन्डिलाइटिस के चलते बार-बार अपने गर्दन को पकड़े दिखीं। नवनीत को मेडिकल चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल लाया गया गया था, जहां पर जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। इससे पहले अस्पताल के अंदर वह डॉक्टरों को अपनी परेशानी बताती हुई दिख रही थीं, जिसका वीडियो नवनीत राणा की टीम ने जारी किया था।

क्या है पूरा मामला ?
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस घोषणा के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया, जिससे तनाव पैदा हो गया। बाद में राणा दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले दिन शहर के दौरे का हवाला देते हुए अपनी योजना से पीछे हटने की घोषणा की।

बुधवार को मिली थी राणा दंपत्ति को जमानत
पुलिस ने राणा दंपति पर राजद्रोह और 'विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने' सहित अन्य आरोपों के लिए केस दर्ज कर लिया। सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने बुधवार को राणा दंपति को विभिन्न शर्तों के साथ जमानत दे दी।












Click it and Unblock the Notifications