26/11 आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर महाराष्ट्र CM ने शहीद गैलेरी का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। 26 नवंबर, 2008 में मुंबई में हुए आंतकी हमले की 12वीं बरसी पर गुरूवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस मुख्यालय में शहीद गैलरी (हुतात्मा दलन) और कॉफी टेबल बुक 'अतुल्य हिम्मत' का उद्घाटन किया। पाक समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 से अधिक आतंकियों द्वारा किए इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया था।

Recommended Video

    26/11 Mumbai attack anniversary: Koshiyari, Amit Shah, CM Udhhav ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    mumbai

    इससे पहले, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री ने आंतकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुंबई पुलिस ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में कहा, उनका बलिदान स्मृति और इतिहास से कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज हम 26/11 हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक एनसीपी के चीफ शरद पवार ने आंतकी हमलों में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    mumbai

    NIA ने आतंकी मामले में PDP नेता वहीद पारा को गिरफ्तार किया, महबूबा मुफ्ती का करीबी है पारा

    गौरतलब है समुद्र के रास्ते कराची से वोट के जरिए मुंबई पहुंचे आंतकियों ने तहलका मचाना शुरू कर दिया और मुंबई के मशहूर ताज होटल में घुसकर होटल में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया था। करीब 60 घंटे तक सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आंतकियों पर काबू पा लिया गया और एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था और करीब 4 साल बाद उसे फांसी दे दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+