'द्रौपदी' Roopa Ganguly संग हुआ था 'चीर हरण' जैसा खौफनाक हादसा! 18 लोगों ने सड़क पर पीटा, कांप उठीं एक्ट्रेस

Roopa Ganguly: भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिकों में शामिल 'महाभारत' आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। बीआर चोपड़ा की इस कालजयी सीरीज के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली को जो पॉपुलैरिटी मिली, वह आज भी बरकरार है।

रूपा गांगुली के रियल लाइफ में घटी थी भयावह घटना
हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि पर्दे पर द्रौपदी के अपमान का दर्द दिखाने वालीं एक्ट्रेस रूपा गांगुली रियल लाइफ में भी एक ऐसी भयावह घटना का शिकार हुई थीं, जिसकी याद आज भी उन्हें झकझोर कर रखे देती है।

Roopa Ganguly

पुरानी यादों ने फिर कुरेद दिए रूपा गांगुली के जख्म

कुछ समय पहले रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर महाभारत के चर्चित 'चीर हरण' सीन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक ऐसे अनुभव को भी याद किया, जिसने उनके जीवन पर गहरा असर छोड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस सीन को देखकर उन्हें साल 2016 की वह दर्दनाक घटना याद आ गई, जब उनके ऊपर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया गया था।

जिंदा एक्ट्रेस का कर दिया अंतिम संस्कार? Mammootty की 35 साल की हीरोइन के साथ ये क्या हो गया? सामने आया ऐसा सच
जिंदा एक्ट्रेस का कर दिया अंतिम संस्कार? Mammootty की 35 साल की हीरोइन के साथ ये क्या हो गया? सामने आया ऐसा सच

कोलकाता लौटते समय कार पर हुआ था हमला

-रूपा गांगुली ने बताया कि वह घटना इतनी भयावह थी कि सालों बाद भी उसे याद कर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार 22 मई 2016 को रूपा गांगुली पश्चिम बंगाल के काकद्वीप क्षेत्र के ईश्वरीपुर गांव से कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले पर अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था।

-रूपा गांगुली के अनुसार 18 हमलावर थे और उन्होंने रास्ते में उनकी कार को रोककर हिंसक व्यवहार किया गया था। घटना ने उस समय राज्य की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे।

गाड़ी से खींचकर उतारा गया, सड़क पर की गई मारपीट

-रूपा गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि 18 अज्ञात हमलावरों ने उन्हें उनकी कार से बाहर निकालकर सड़क पर गिरा दिया था और बेरहमी से मारपीट की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी।

-रूपा गांगुली के अनुसार इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें 2 बार ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालकर फिर से सामान्य जीवन में वापसी की।

'मैं बच गई पर वो दिन कभी नहीं भूल सकती'

-रूपा गांगुली ने उस घटना को याद करते हुए कहा था कि परिस्थितियां बेहद गंभीर थीं और उनकी जान तक जा सकती थी लेकिन उन्होंने साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उस मुश्किल दौर को पार किया था।

-एक्ट्रेस की टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी क्योंकि लोगों ने पहली बार जाना कि पर्दे पर मजबूत और साहसी दिखाई देने वाली रूपा गांगुली ने वास्तविक जीवन में भी कितनी बड़ी चुनौती का सामना किया था।

रूपा गांगुली का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि रूपा गांगुली केवल अभिनय जगत तक सीमित नहीं रहीं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ने के बाद उन्होंने एक्टिव राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई थी। वर्ष 2016 में उनके काफिले पर हुआ हमला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना था और लंबे समय तक इसकी गूंज सुनाई देती रही।

महाभारत की 'द्रौपदी' आज भी हैं दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस

दशकों बीत जाने के बावजूद 'महाभारत' में निभाया गया द्रौपदी का किरदार आज भी रूपा गांगुली की पहचान का सबसे बड़ा हिस्सा माना जाता है। यही वजह है कि जब भी उस किरदार से जुड़ी कोई चर्चा होती है, दर्शक अभिनेत्री के जीवन के अनसुने पहलुओं को जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।

पर्दे के पीछे सितारों की जिंदगी आसान नहीं

-वास्तविक जीवन में रूपा गांगुली के साथ हुई ये घटना भी उन्हीं कहानियों में शामिल है, जो बताती हैं कि पर्दे के पीछे सितारों की जिंदगी भी संघर्षों और चुनौतियों से भरी होती है।

-महाभारत में द्रौपदी के 'चीर हरण' का सीन भारतीय टेलीविजन के सबसे इमोशनल और चर्चित दृश्यों में गिना जाता है लेकिन रूपा गांगुली के लिए ये सिर्फ अभिनय का हिस्सा नहीं था बल्कि एक ऐसी घटना की याद भी है जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी थी। साल 2016 में हुआ हमला आज भी उनके लिए एक दर्दनाक अध्याय है, जिसे याद कर वह अक्सर भावुक हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+