Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, जिंदा जल गए 21 लोग

Malviya Nagar restaurant fire: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 9:45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन कई लोग आग और धुएं में फंस गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट कथित तौर पर दूसरे लाइसेंस पर चल रहा था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Malviya Nagar restaurant fire

आग ने लिया 21 लोगों की जान

मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर CATS एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। आग की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहयोग किया।

नकली लाइसेंस के आरोप, जांच शुरू

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक रेस्टोरेंट किसी दूसरे लाइसेंस के आधार पर संचालित किया जा रहा था। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी में होटल संचालन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। एमसीडी से भी जानकारी मांगी गई है कि रिहायशी इलाकों में कितने होटल और रेस्टोरेंट को अनुमति दी गई है। आने वाले दिनों में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।

जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे लोग

आग फैलने के बाद बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। धुआं और आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। ऐसे में कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बालकनी और खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत जमीन पर गद्दे और अन्य सामान बिछाकर मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हालात बेहद डरावने थे और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। समय रहते कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग हादसे का शिकार हो गए।

विधायक बोले- दोबारा नहीं होने देंगे ऐसी घटना

मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सुबह सूचना मिलते ही प्रशासन, फायर सर्विस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया। वे खुद भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के कारणों की पूरी जांच होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल राहत और बचाव कार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+