कोरोना वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने गठित की टास्क फोर्स, CM उद्धव ने PM को दी जानकारी
मुंबई। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों संग एक अहम बैठक की। इस बैठक में कोरोना की रोकथाम से लेकर कोरोना वैक्सीन को लेकर भी चर्चा की गई। इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए, जिन्होंने वैक्सीन को लेकर अपनी सरकार की रणनीति बताई। उन्होंने बताया कि देश में वैक्सीन आने के बाद उसके वितरण से लेकर टीकाकरण तक के कार्यक्रम को तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
Recommended Video

उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना वैक्सीन की प्रोग्रेसिव रिपोर्ट पर अपनी नजर रखे हुए है। उद्धव ठाकरे ने बताया कि उनकी सरकार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला के संपर्क में है, जो कोरोना के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन में भारत के भागीदार हैं।
पीएम ने राज्य सरकारों को वैक्सीन पर रणनीति बनाने को कहा
आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे ने गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के संग इस मीटिंग में भाग लिया। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य सरकारों को वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने के लिए कहा। वहीं पीएम मोदी ने बताया कि जब वैज्ञानिक वैक्सीन की घोषणा कर देंगे तो सबसे पहले देश में 1 करोड़ से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स को ये वैक्सीन दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications