Anti India Protest: भारत को गाली- फाड़ा तिरंगा, टेक्सास में क्यों बन रहा भारत विरोधी माहौल? - Video
Anti India Protest: अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। वीडियो में क्लेटन वॉकर नाम का एक व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर हुई बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय समेत बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। कई लोगों ने इसे भारत और भारतीयों का अपमान बताया है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है लोग क्यों भारत विरोधी नारे लगा रहे थे।
इमिग्रेशन के विरोध में किया गया प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लेटन वॉकर उत्तरी डलास इलाके में बढ़ रहे भारतीय इमिग्रेशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान उसने भारतीय झंडे को फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की। वीडियो में वॉकर के मुंह में सिगरेट दिखाई देती है और वह तिरंगे को फाड़ता नजर आता है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उसका समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं।

भीड़ ने लगाए भारत विरोधी नारे
वायरल वीडियो में सिर्फ झंडा फाड़ने की घटना ही नहीं दिखती, बल्कि वहां मौजूद भीड़ के कुछ लोगों को भारत विरोधी नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो में "F**k India! F**k India!" जैसे नारे सुनाई देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग तालियां बजाते और जयकारे लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों की भावनाएं भड़क गईं।
एक्स पर शेयर हुआ वीडियो, लाखों लोगों ने देखा
यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ElijahSchaffer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 18 हजार यानी 418,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका था। इसके अलावा हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए और अपनी राय रखी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी आलोचना की। कई लोगों का कहना था कि किसी देश के झंडे का अपमान करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं बल्कि नफरत फैलाने की कोशिश है। एक यूजर ने लिखा,
"A nation's worth isn't defined by those who insult its flag. It's defined by the millions who build, innovate, heal, teach, and contribute every day. India's story is bigger than any act of hate."यानी किसी देश की पहचान उन लोगों से नहीं होती जो उसके झंडे का अपमान करते हैं, बल्कि उन लाखों लोगों से होती है जो हर दिन समाज और दुनिया के लिए योगदान देते हैं। भारत की कहानी किसी भी नफरत भरे कृत्य से कहीं बड़ी है।
H-1B वीजा और भारतीय प्रोफेशनल्स पर साधा निशाना
एक अन्य यूजर ने इस पूरे मामले को अमेरिका की इमिग्रेशन बहस से जोड़ते हुए लिखा,
"This guy is frustrated, but ripping a flag won't fix policy. Indians on H-1B are legally here filling skilled tech roles US companies hire for."यानी अगर किसी को इमिग्रेशन नीति से परेशानी है तो झंडा फाड़ने से समस्या का समाधान नहीं होगा। भारतीय H-1B वीजा धारक कानूनी रूप से अमेरिका में हैं और वे उन तकनीकी नौकरियों में काम कर रहे हैं जिनके लिए अमेरिकी कंपनियां उन्हें नियुक्त करती हैं।
कुछ लोगों ने कसे तंज
जहां कई लोगों ने घटना की आलोचना की, वहीं कुछ यूजर्स ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं।
एक यूजर ने लिखा,
हालांकि इस तरह की टिप्पणियों को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिली और कई लोगों ने इन्हें आपत्तिजनक बताया। फिलहाल यह वीडियो अमेरिका में भारतीय समुदाय और इमिग्रेशन को लेकर चल रही बहस का एक नया और विवादित अध्याय बन गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Pakistan में रात की रौनक खत्म? 8 बजे बंद होंगे बाजार और शॉपिंग मॉल, शरीफ सरकार का नया फरमान " title="@












Click it and Unblock the Notifications