NIA ने आतंकी मामले में PDP नेता वहीद पारा को गिरफ्तार किया, महबूबा मुफ्ती का करीबी है पारा

नई दिल्ली। नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पीडीपी की यूथ विंग अध्यक्ष और पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती का करीबी नेता वहीद पारा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीद पारा को हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर नवीद बाबू से जुड़े आतंकवाद मामले से कथित संबंध को लेकर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार वहीद पारा ने सोमवार को कहा था कि उससे जिस मामले में पूछताछ की जा रही है, उसे उसके बार में कोई जानकारी नहीं हैं।

NIA

NDTV से बातचीत में NIA के एक अधिकारी ने बताया कि वहीद पारा हिजबुल की गतिविधियों को समर्थन देने और गिरफ्तार हिजबुल आतंकी नवीद बाबू के साथ कथित संलिप्तता के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीद की गिरफ्तारी दिल्ली में हुईं और NIA मुख्यालय पर उससे हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ कथित संलिप्तता के मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसके और नवीद बाबू के साथ उसके संबधों की पुष्टि हुई है। अब से दिल्ली में उसे ट्रांजिंट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा और बाद में जम्मू लाया जाएगा।

NIA

गौरतलब है वहीद पारा ने हाल में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। आतंकवाद प्रभावित पुलवामा में पीडीपी के पुनरूद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पारा का नाम निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह मामले की जांच के दौरान भी सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+