महाराष्ट्र में 13-26 के फॉर्मूले पर भाजपा नेता बोले- शिवसेना 13 से ज्यादा की हकदार

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। शिवसेना लगातार मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी हुई थी, जबकि भाजपा इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। इस बीच, खबर आई कि बीजेपी ने शिवसेना को 13 मंत्री पद देने की पेशकश की है जबकि उसके 26 मंत्री नई सरकार में होंगे। इन्हीं खबरों पर महाराष्ट्र बीजेपी के नेता सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा बयान आया है।

शिवसेना 13 से ज्यादे की हकदार-सुधीर मुनगंटीवार

शिवसेना 13 से ज्यादे की हकदार-सुधीर मुनगंटीवार

13-26 के फॉर्मूले की रिपोर्ट पर बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, 'हम अभी इन बातों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि शिवसेना इससे अधिक की हकदार है।' इसके पहले, सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि जल्द ही राज्य में शिवसेना और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि दोनों दलों के साथ बैठने के बाद 30 मिनट में इसका हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि राज्य में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार ही बनेगी।

शिवेसना 18 मंत्रीपद मांग रही, बीजेपी 13 देने को तैयार-सूत्र

उन्होंने कहा था कि जनादेश बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को मिला है और यही दोनों दल मिलकर सरकार बनाएंगे। बता दें कि 2014 में भाजपा और शिवसेना के बीच 26:13:4 का फार्मूला अपनाया गया था, यानि भाजपा को 26 मंत्रालय मिले थे, शिवसेना को 13 मंत्रालय दिए गए थे, जबकि अन्य सहयोगियों को चार मंत्रालय दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अबकी शिवसेना 18 मंत्रीपद की मांग कर रही है।

शिवसेना और बीजेपी के बीच खींचतान जारी

शिवसेना और बीजेपी के बीच खींचतान जारी

वहीं, सरकार बनाने को लेकर शिवसेना के साथ जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जहां देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। इस बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार भी मौजूद रहे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि निश्चित तौर पर ये जनादेश गठबंधन के लिए था और हमनें गठबंधन के लिए वोट मांगे थे। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, राज्य में गठबंधन की सरकार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+