#MaharashtraBandh: प्रकाश अंबेडकर ने वापस लिया महाराष्ट्र बंद, बताया सफल
मुंबई। पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम में दो गुटों के बीच भड़की हिंसा ने उग्र रुप धारण कर लिया, इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। भड़की हिंसा का असर महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों पर भी हुआ, मंगलवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में बसों में तोड़फोड़ की गई थी। मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया था, जिसके विरोध में भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश अंबेडकर ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया था, जिसके कारण आज पूरे महाराष्ट्र में बंद का असर देखा गया, बस सर्विस बंद रहीं, बसों में तोड़फोड़ हुई तो वहीं डब्बावालों ने आज ग्राहकों को खाने का डब्बा नहीं पहुंचाया।

अब तक क्या हुआ..
- ऐक्टिविस्ट और बी.आर. अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र बंद वापस लिया उन्होंने बंद को शांतिपूर्ण और सफल बताया है।
- किसी भी दलित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाए जा रहे हैं, लोगों को काफी सतर्क रहना होगा: भीमा कोरेगांव हिंसा पर दीपक केसरकर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री
- महाराष्ट्र बंद का असर अब गुजरात में भी दिखने लगा है, गुजरात के वापी में आज दलित सेना के जरिए हाईवे को जाम किया गया, यहां बीच सड़क पर दलित सेना के लोगों ने टायर जलाए।
-

- गुजरात में भी महाराष्ट्र हिंसा का असर, दलित सेना ने हाइवे जाम किया
- आरएसएस ने खुद पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए हिंसा के पीछे 'जेएनयू ब्रिगेड' का हाथ बताया है।
- कोरेगांव का मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है ताकि तीन तलाक बिल न पेश किया जा सकेः राज्यसभा में रविशंकर प्रसाद
- दिल्ली के महाराष्ट्र सदन के सामने लेफ्ट विंग जेएनयूएसयू के छात्र महाराष्ट्र में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
-

- कुछ दिन पहले ही शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन की सर्विस को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है, अकोला में पत्थरबाजी भी हुई।
- Pics: महाराष्ट्र में हाईवोल्टेज प्रदर्शन, तोड़फोड़-आगजनी
- नागपुर के शताब्दी स्कवायर पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद करा दीं।
- पवई में भीड़ ने बेस्ट बसों पर हमला किया है, इसके पहले कोलिवाड़ा में भी 2 म्यूनिसिपिल ट्रांसपोर्ट की बसों और एक ऑटो रिक्शा पर हमला हुआ था, जिसमें 4 सवारियां घायल हो गई थीं
- प्रदर्शनकारियों ने घाटकोपर और असलफा में मेट्रो सेवाओं को बाधित कर दिया है।
-

- कांदीवली-अकुर्ली, डिंडोशी-हनुमान नगर, चांदीवली-संघर्ष नगर, खैरानी रोड-साकीनाका, साहर कार्गो, मुलुंड चेक नाका, जीजामाता नगर.
- इन रूटों पर नहीं चलेंगी बसें- कांदीवली-अकुर्ली, डिंडोशी-हनुमान नगर, चांदीवली-संघर्ष नगर, खैरानी रोड-साकीनाका, साहर कार्गो, मुलुंड चेक नाका, जीजामाता नगर
- बेस्ट की 15 बसों में तोड़फोड़, मैट्रो सेवा भी प्रभावित
- मुंबई बंद: अब तक 15 बसों में तोड़-फोड़
- दिल्ली: भीमा-कोरेगांव हिंसा को देखते हुए महाराष्ट्र सदन की सुरक्षा बढ़ाई गई
- महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर पर यातायात प्रभावित
- मुंबई: प्रदर्शनकारियों ने ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को किया ब्लॉक
- पुणे हिंसा की चिंगारी ने लगाया मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक, बस सर्विस बंद, नहीं चल रहे ऑटो
- नालासोपारा में रेलवे ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी।
-

- कांडवाली, जोगेश्वरी, विकरोली आदि में ट्रैफिक प्रभावित
- हिंसा को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स की 30 कंपनियां तैनात
-

- बुलढाणा में कई जगह बसों में तोड़-फोड़, यातायात ठप
- महाराष्ट्ः लाल बहादुर शास्त्री रोड पर प्रदर्शनकारियों ने रोकीं बसें, टायर पंक्चर किए।
- आखिर कब और किसके बीच हुआ था भीमा-कोरेगांव युद्ध, जानिए पूरा इतिहास यहां
- पुणे हिंसा पर सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में दिया स्थगत प्रस्ताव
- महाराष्ट्रः घाटकोपर में इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
-

- महाराष्ट्र: औरंगाबाद में इंटरनेट सेवा बंद
- महाराष्ट्रः पुणे के बारामती से सतारा तक की रेल सेवा रोकी गई
- महाराष्ट्रः ठाणे में कई स्कूल बंद। प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद किए गए हैं।
- 'शिवाजी' के चेहरे वाली जैकट बन गई राहुल के लिए काल, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
- कुछ प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में रेल सेवा बाधित करने की कोशिश की। लेकिन RPF और GRP अधिकारियों ने स्थिति संभाल लीः CPRO सेंट्रल रेलवे
- प्रदर्शन के चलते यातायात में दिक्कत को देखते हुए मुंबई के डब्बावालों ने आज के लिए सेवा रोकने का फैसला किया है।
- महाराष्ट्र: हिंसा के कारण थाणे में 4 जनवरी तक धारा 144 लागू
- महाराष्ट्र: प्रदर्शनकारियों ने थाणे रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन
- पालघर में बस सेवा पूरी तरह से ठप हुई, पालघर रेलवे स्टेशन की कैंटीन भी बंद।
- रेलवे का बयान, ट्रेन को रोकने की कोशिश नाकाम की गई।
- आज मुंबई में 'डब्बावाले' भी नहीं करेंगे काम, 40000 बसें बंद












Click it and Unblock the Notifications