Pics: जातीय हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद, ट्रेनें रोकीं, बसों में तोड़फोड़, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

Recommended Video

      Bhima Koregaon Violence में अब तक, Watch Video । वनइंडिया हिंदी

      मुंबई।

      महाराष्ट्र
      बंद
      का
      आज
      व्यापक
      असर
      देखने
      को
      मिल
      रहा
      है,
      मुंबई
      समेत
      13
      जिलों
      में
      जमकर
      उत्पात
      मचा
      है।
      सबसे
      ज्यादा
      प्रभावित
      यातायात
      हुआ
      है।
      प्रदर्शनकारियों
      ने
      बस
      को
      काफी
      नुकसान
      पहुंचाया
      है
      इसलिए
      बस
      सर्विस
      को
      कई
      इलाकों
      में
      बंद
      कर
      दिया
      गया
      है,
      जिससे
      सबसे
      ज्यादा
      स्थानीय
      लोगों
      को
      परेशानी
      हो
      रही
      है।
      डिब्बा
      सर्विस,
      बस
      सेवा,
      ऑटो,
      ट्रेन
      सब
      बुरी
      तरह
      से
      प्रभावित
      हैं
      लेकिन
      प्रदर्शनकारियों
      का
      प्रदर्शन
      रुकने
      का
      नाम
      नहीं
      ले
      रहा
      है।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

       उग्र प्रदर्शन

      उग्र प्रदर्शन

      आप तस्वीरों को देखकर महाराष्ट्र के उग्र प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक प्रदर्शनकारियों ने 15 बेस्ट की बसों में तोड़-फोड़ की है, जिसके कारण कांदीवली-अकुर्ली, डिंडोशी-हनुमान नगर, चांदीवली-संघर्ष नगर, खैरानी रोड-साकीनाका, साहर कार्गो, मुलुंड चेक नाका, जीजामाता नगर रुट पर बस सर्विस रोक दी गई है।

      अकोला में पत्थरबाजी

      अकोला में पत्थरबाजी

      नागपुर के शताब्‍दी स्‍कवायर पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद करा दीं तो वहीं अकोला में पत्थरबाजी की खबर है।

       मुंबई के घाटकोपर

      मुंबई के घाटकोपर

      लोगों के इस हिंसक और उग्र रुख को देखते हुए मुंबई के घाटकोपर के रमाबाई कॉलोनी और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

      कर्नाटक- महाराष्ट्र बस सेवा बंद

      कर्नाटक- महाराष्ट्र बस सेवा बंद

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुणे से बारामती और सतारा तक बस सेवा भी अगले आदेश तक के लिए रोक दी गई है तो वहीं खबर है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवा भी फिलहाल के लिए बंद है।

      भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने बुलाया है क्योंकि 1 जनवरी को पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई

      भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने बुलाया है क्योंकि 1 जनवरी को पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई

      आपको बता दें कि आज ये बंद भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने बुलाया है क्योंकि 1 जनवरी को पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम में दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। भड़की हिंसा का असर महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों पर भी हुआ है, मंगलवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में बसों में तोड़फोड़ की गई है। मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+