Maharashtra bandh: पुणे हिंसा की चिंगारी ने लगाया मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक, बस सर्विस बंद, नहीं चल रहे ऑटो, लोग हैरान-परेशान

मुंबई। पुणे हिंसा की चिंगारी ने आज कभी ना रुकने वाली मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जगह-जगह हो रही हिंसा के कारण आज बस सेवाएं बंद हैं, राजधानी की करीब 4000 स्कूल बसों ने आज अपनी सर्विस नहीं दी है क्योंकि महाराष्ट्र बंद का सबसे बुरा असर बस सेवा पर ही पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने बस को काफी नुकसान पहुंचाया है इसलिए बस सर्विस को कई इलाकों में बंद कर दी गई है, जिससे सबसे ज्यादा स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुणे से बारामती और सतारा तक बस सेवा भी अगले आदेश तक के लिए रोक दी गई है तो वहीं खबर है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवा भी फिलहाल के लिए बंद है।

मुंबई में बस सर्विस बंद, नहीं चल रहे ऑटो, लोग हैरान-परेशान

प्रदर्शनकारी बसों को रोककर उनके पहियों की हवा निकाल रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे है जिससे सबसे ज्यादा ऑफिस जाने वाले और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों के इस हिंसक और उग्र रुख को देखते हुए मुंबई के घाटकोपर के रमाबाई कॉलोनी और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।ठाणे में धारा 144 लागू है तो वहीं औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।वहीं आज मुंबई के मशहूर डब्बावालों ने भी अपनी सर्विस बंद कर दी है, उन्होंने अपने ग्राहकों से खुद अपना टिफिन लाने को कहा है। ट्रेन, ऑटो सर्विस भी काफी प्रभावित है।

कहां हुआ विवाद

आपको बता दें कि जिस जगह ये विवाद हुआ है वो पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर है, ये बवाल पुणे-अहमदनगर हाइवे में पेरने फाटा के पास हुआ। लोगों ने हाईवे पर करीब 100 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की।इस बारे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर करीब तीन लाख लोग आए थे, हमने पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की थी, कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा फैलाई है, इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृतक के परिवार वालों को 10 लाख के मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+