#BhimaKoregaon: आज मुंबई में 'डब्बावाले' भी नहीं करेंगे काम, 40000 स्कूल बसें बंद
Recommended Video

मुंबई। पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम में दो गुटों के बीच भड़की हिंसा ने उग्र रुप धारण कर लिया है, इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। भड़की हिंसा का असर महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों पर भी हुआ है, मंगलवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में बसों में तोड़फोड़ की गई है। मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया है। भारिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।

तो वहीं आज मुंबई के मशहूर डब्बावालों ने भी अपनी सर्विस बंद कर दी है, उन्होंने अपने ग्राहकों से खुद अपना टिफिन लाने को कहा है, आज पूरे महाराष्ट्र में स्कूल बसों की सर्विस बंद है, मुंबई में करीब 40,000 स्कूल बस नहीं चल रही हैं, स्कूलों ने अभिभावकों से अपने वाहन से ही बच्चों को स्कूल छोड़ने को कहा है।
पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर
आपको बता दें कि जिस जगह ये विवाद हुआ है वो पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर है, ये बवाल पुणे-अहमदनगर हाइवे में पेरने फाटा के पास हुआ। लोगों ने हाईवे पर करीब 100 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की।इस बारे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर करीब तीन लाख लोग आए थे, हमने पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की थी, कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा फैलाई है, इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृतक के परिवार वालों को 10 लाख के मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications