मध्य प्रदेश: कल नहीं होगा फ्लोर टेस्ट? विधानसभा कार्यसूची में नहीं है जिक्र

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार और बीजेपी के बीच जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक कार्यसूची जारी की गई है जिसमें फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं किया गया है। कार्यसूची के मुताबिक कल सिर्फ राज्यपाल लालजी टंडन का अभिभाषण कार्यक्रम और उनके भाषण के लिए मोशन ऑफ थैंक्स की बात कही गई है। इस दैनिक कार्यसूची में फ्लोर टेस्ट की जानकारी नहीं दी गई है ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कल विधानसभा में कमलनाथ सरकार की परीक्षा होगी या नहीं।

Madhya Pradesh The list of business of the State Assembly for monday

सीएम कमलनाथ को मिला राज्यपाल का पत्र
वहीं ऐसी मीडिया में ऐसी खबरें भी हैं कि रविवार देर शाम मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्यपाल का एक पत्र मिला जिसमें बटन दबाकर वोटिंग करने की जगह, सदन में विश्वास प्रस्ताव पर हाथ उठाकर वोटिंग करवाए जाने की बात कही गई है। दरअसल, इससे पहले सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि सदन में बटन दबाकर वोटिंग करने की सुविधा नहीं है इसलिए ऐसे में फ्लोर टेस्ट करना मुमकिन नहीं होगा। सरकार के इस दांव का तोड़ निकालते हुए राज्यपाल ने कहा, चूंकि मध्य प्रदेश राज्य में 10वीं अनुसूची लागू है, इसलिए मैं आदेशित करता हूं कि विश्वास मत पर मतदान की प्रक्रिया हाथ उठाकर की जाए और किसी अन्य तरीके से न की जाए।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक भूचाल आया हुआ है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को राज्य में सरकार गठन करने का अवसर दिखाई देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्यपाल ने 16 मार्च यानी सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया था लेकिन विधानसभा की कार्यसूची जारी होने के बाद उसपर भी आशंका जताई जाने लगी है।

विधायकों का होगा COVID-19 परीक्षण
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रविवार को कमलनाथ सरकार की ओर से कहा गया है कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि जो कांग्रेसी विधायक जयपुर से लौटे हैं उन्हें अपनी स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। यही नहीं राज्य सरकार यही उम्मीद कांग्रेस के बागी विधायकों और भाजपा विधायकों से भी कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट में कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर हुई चर्चा की जानकारी देते हुए कहा है कि, 'राज्य कैबिनेट की बैठक में ये चर्चा हुई थी कि हमारे जो विधायक,जयपुर से आए हैं, उन्हें स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। जो हरियाणा और बेंगलुरु में हैं उनके स्वास्थ्य की भी जांच होनी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश संकट: विधानसभा स्‍पीकर बोले- इस्‍तीफा देने वाले विधायक मुझसे संपर्क क्‍यों नहीं कर रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+