IPS एमए सलीम नियुक्‍त किए गए कर्नाटक के नए पुलिस महानिदेशक, क्‍यों इन्‍हें वन-वे कमिश्नर उपनाम मिला था?

Karnataka New DGP M A Saleem: आईपीएस अधिकारी एमए सलीम को कर्नाटक का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एमए सलीम ने आलोक मोहन का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल बुधवार 21 मई को समाप्त हो गया। सलीम 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, पहले बेंगलुरु में आपराधिक जांच विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

सलीम को अंतरिम पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (DG & IGP) के रूप में नियुक्त किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सलीम की डीजी और आईजीपी के रूप में नियुक्ति 21 मई की दोपहर से प्रभावी हो गई है। आइए जानते है कौन हैं कर्नाटक के नए पुलिस चीफ एमए सलीम और क्‍यों इन्‍हें "वन-वे कमिश्नर" के नाम से क्‍यों जाना जाता है?

Karnataka police chief M A Saleem

वन-वे कमिश्नर क्‍यों कहा जाता है?

दरअसल, बेंगलुरू में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एमएम सलीम यातायात प्रबंधन में अपने उपायों और नए प्रयोगों को लेकर लोकप्रिय रहे हैं। सलीम ने शहर में एकतरफा यातायात प्रवाह को लागू करने किया इसलिए इन्‍हें "वन-वे कमिश्नर" उपनाम मिला।

यातायात को सुधारने के लिए कर चुके हैं ये अनोखी पहल

यातायात प्रबंधन के तहत आईपीएस सलीम ने नागरिक-केंद्रित मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत और बेंगलुरु के 39 यातायात पुलिस स्टेशनों में यातायात सलाहकार समितियों की स्थापना शामिल है। नशे में गाड़ी चलाने, सीट बेल्ट नियमों के प्रवर्तन और लेन अनुशासन में सुधार को लक्षित करने वाले अभियानों चलाए। इसके अलावा, सलीम ने एम्बुलेंस की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने पर बहुत ज़ोर दिया और शहरी को बेहतर बनाने के लिए 14 पूर्व-निर्धारित ऑटोरिक्शा स्टैंड स्थापित किए। Ranya Rao गोल्ड स्मगलिंग केस में कर्नाटक गृह मंत्री परमेश्वर का अस्‍पताल ED के रडार पर, जानिए कुल संपत्ति

बता दें आईपीएस आलोक मोहन के रिटायमेंट की तारीख 30 अप्रैल थी जिसे आगे बढ़ाकर 21 मई कर दी गई थी। अगस्त 2023 में डीजी और आईजीपी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+