Ranya Rao गोल्ड स्मगलिंग केस में कर्नाटक गृह मंत्री परमेश्वर का अस्‍पताल ED के रडार पर, जानिए कुल संपत्ति

Karnataka Home Minister Parameshwar Net Worth: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कन्नड़ फिल्म एक्‍ट्रेस रान्या राव गोल्‍ड तस्‍करी मामले (gold smuggling case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में छापेमारी की है। ईडी ने कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर के स्‍वामित्‍व वाले सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज की भी तलाशी की है। जिसके बाद गृह मंत्री परमेश्वर की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है, क्‍योंकि अब ये भी एक्‍ट्रेस रान्‍या राव गोल्‍ड तस्‍करी से जुड़े मामले में ईडी की जांच के घेरे में आ चुके हैं।

दरसअल, ईडी की टीम को एक्‍ट्रेस रान्या राव और सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के बीच वित्तीय लेन-देन का पता चला है। ईडी सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज जिसका संबंध गृह मंत्री जी परमेश्वर से है, उसके वित्‍तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और साथ ही जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री जी परमेश्वर?

G Parameshwar Net Worth

क्‍या है रान्‍या राव गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस?

दरअसल, 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.8 केजी गोल्‍ड के साथ एक्‍ट्रेस राम्‍या राव को अरेस्‍ट किए जाने के बाद ये मामला शुरू हुआ। ये भंडाफोड़ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा था, जिसके कारण बेंगलुरु में सोने के व्यवसायी साहिल जैन और तरुण राजू की भी गिरफ्तारी हुई थी।

हालांकि हाल ही में रान्या राव और इस केस के दूसरे आरोपी तरुण कोंडारू राजू के साथ विशेष न्यायालय (आर्थिक अपराध) द्वारा इस शर्त पर जमानत दी गई कि वे न तो देश छोड़ेंगे और न ही इसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होंगे। हालांकि रान्या राव विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत एक अन्य मामले के कारण हिरासत में हैं और इन मामलों में जमानत लंबित है। कौन था मीर जाफर? भाजपा ने जिससे राहुल गांधी की कर दी तुलना तो भड़क उठी कांग्रेस

गृह मंत्री परमेश्वर का अस्पताल भी रडार पर

बता दें एक्‍ट्रेस रान्‍या राव कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं जिसके चलते उसके आवास पर छापा पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। वहीं अब रान्‍या राव गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का अस्‍पताल ईडी के रडार पर आ चुका है। ईडी अस्‍पताल से जुड़े वित्‍तीय दस्‍तावेज तलाश रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कर्नाटक गृह मंत्री ने चुप्‍पी साध रखी है। बेंगलुरु में बारिश के बाद शहर की खस्‍ता हालत पर भड़की भाजपा, बोली- शर्म की बात है कि कांग्रेस मना रही जश्न

कितने अमीर हैं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और वर्तमान गृह मंत्री की संपत्ति की बात की जाए तो उनकी गिनती राज्‍य के अमीर नेताओं में होती है। चुनावी हलफनामें के अनुसार जी परमेश्वर के पास कुल 21.27 करोड़ संपत्ति है। जिसमें चल-अचल संपत्ति शामिल है। इसके अलावा कर्नाटक के गृह मंत्री और पूर्व उपमुख्‍यंत्री जी परमेश्वर पर 9 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। 'मैं हिंदी बोलूंगी', बेंगलुरु में SBI मैनेजर के कन्नड़ नहीं बोलने पर हुई बहस, Video देख क्‍या बोले सिद्धारमैया

जी परमेश्वर का ट्रस्‍ट चलाता है इं‍जीनियरिंग और मेडिकल कालेज

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आज एक ट्रस्‍ट के शै‍क्षणिक संस्‍थानों पर छापा मारा। ये ट्रस्‍ट कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर का है। इस ट्रस्‍ट का इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज है। ईडी के अधिकारियों ने आज सिद्धाथ्‍र्ज्ञ ग्रुपअ ऑफ इंटस्‍टीट्यूट के कैंपस में छापेमारी की है। हालांकि ईडी ने इस छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया है

गृह मंत्री के पक्ष में उतरे डिप्‍टी सीएम

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से कथित तौर पर जुड़े कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी की मीडिया रिपोर्टों पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "मुझे यकीन है कि मेरे गृह मंत्री किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं। वह बहुत ही सभ्य और सरल व्यक्ति हैं। जी परमेश्वर इस तरह के मामले में शामिल नहीं हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+