LIVE Lok Sabha Chunav 2024 Voting: पांचवें चरण के चुनाव में 57.47% मतदान हुआ, 73% के साथ बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election 2024 Live Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत आज देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवा चरण कई मायनों में अहम है। इस चरण में केंद्र सरकार के पांच दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर है। इसके साथ ही ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। ओडिशा में 93732 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं, जहां लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं।

इस बार के चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Lok Sabha Chunav 2024

आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल है। पांचवे चरण का मतदान भारी सुरक्षा के बीच चल रहा है।

मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 20, 2024, 8:02 PM IST

पांचवें चरण के चुनाव में 57.47% मतदान हुआ

पांचवें चरण के चुनाव में 57.47% मतदान हुआ है। बिहार- 52.60% जम्मू और कश्मीर- 54.49% झारखंड- 63.00% लद्दाख-67.15% महाराष्ट्र- 48.88% ओडिशा- 60.72% उत्तर प्रदेश-57.79% पश्चिम बंगाल- 73.00%
May 20, 2024, 6:22 PM IST

कहां कितने प्रतिशत हुए मतदान

बिहार- 52.35% जम्मू और कश्मीर- 54.21% झारखंड- 61.90% लद्दाख-67.15% महाराष्ट्र- 48.66% ओडिशा- 60.55% उत्तर प्रदेश-55.80 पश्चिम बंगाल- 73.00%
May 20, 2024, 5:48 PM IST

शाम 5 बजे तक 56.58% मतदान दर्ज

शाम 5 बजे तक 56.58% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिमबंगाल में सबसे अधिक 73% मतदान दर्ज किया गया जबकि #महाराष्ट्र में सबसे कम 48.66% मतदान दर्ज किया गया।
May 20, 2024, 5:31 PM IST

एक्ट्रेस ऐश्वर्या से लेकर माधुरी तक ने किया मतदान

मुंबई में एक्ट्रेस ऐश्वर्या, माधुरी दीक्षित, तमन्ना भाटिया ने अपने मतदान का उपयोग किया। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि लोग मतदान करने के लिए आ रहे हैं। मैंने भी मतदान किया है और जिनलोगों ने अब तक मतदान नहीं किया है, वे भी मतदान कर लें।
May 20, 2024, 4:51 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: मुकेश अंबानी ने डाला वोट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे के साथ मुंबई में किया मतदान।
May 20, 2024, 4:34 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: अमिर खान ने डाला वोट

अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में डाला वोट, हालांकि किरण राव से आमिर खान अलह हो चुके हैं लेकिन फिर भी अक्सर साथ-साथ नजर आते हैं।
May 20, 2024, 4:32 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: विकास चाहते हैं तो आप वोट करें...

'रामायण' अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने कहा कि अगर आप विकास चाहते हैं तो आप वोट करें।
May 20, 2024, 4:28 PM IST
महाराष्ट्र

Election 2024: श्रद्धा कपूर ने किया मतदान

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वो सलवार सूट में काफी कूल नजर आईं, उन्होंने वोट देने के बाद अब ब्लू ईंक वाली फिंगर भी दिखाई।
May 20, 2024, 4:21 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024:अनन्या पांडे ने किया मतदान

अभिनेत्री अनन्या पांडे, चंकी पांडे और भावना पांडेने ने किया मतदान, वोट देने के बाद ब्लू ईंक वाली फिंगर भी दिखाई, देखें तस्वीरें।
May 20, 2024, 4:17 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: सैफ औऱ करीना ने किया मतदान

सफेद कपड़े पहनकर सैफ औऱ करीना ने किया मतदान, कूल लूक ने खींचा लोगों का ध्यान। आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है।
May 20, 2024, 4:15 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने डाला वोट

प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने जगती टाउनशिप में बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में बारामूला लोकसभा सीट के लिए वोट डाला।
May 20, 2024, 4:10 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: दोपहर 3 बजे तक 38.77% मतदान दर्ज

महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 38.77% मतदान दर्ज किया गया। आम से लेकर खास लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा गया।
May 20, 2024, 3:55 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: शाहरुख खान ने वोच किया

अभिनेता शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ मुंबई में वोट किया, लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवे चरण का चुनाव है।
May 20, 2024, 3:46 PM IST
महाराष्ट्र

Lok Sabha Chunav 2024: 'वोट देना जरूरी है'

गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने परिवार के साथ वोट किया और उसके बाद तस्वीरें शेयर की, सबने कहा कि वोट देना जरूरी है।
May 20, 2024, 3:13 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: कियारा आडवाणी ने डाला वोट

फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोगों से भी वोट करने की अपील की। इस दौरान वो सिंपल लुक में दिखाई पड़ीं।
May 20, 2024, 2:51 PM IST
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024: दोपहर 1 बजे तक 34.03% मतदान दर्ज

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पूर्व सीट पर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34.03% मतदान दर्ज किया गया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण आज है।
May 20, 2024, 2:32 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने डाला वोट

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ वोट डाला वोट, मतदान केंद्र वो अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ नजर आईं, उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की है।
May 20, 2024, 2:30 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: अभिनेता संजय दत्त ने अपना वोट डाला

अभिनेता संजय दत्त ने अपना वोट डाला और कहा कि "मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग वोट जरूर करें...", इस दौरान संजय दत्त काफी डिसेंट लुक में दिखाई पड़े।
May 20, 2024, 2:06 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा Election 2024: 'पहले मतदान फिर जलपान'

लोकसभा Election 2024 ! पहलवान संग्राम सिंह ने किया मतदान ! कहा- 'बाहर निकले और मजबूत देश के लिए वोट करे - पहले मतदान और फिर जलपान'!
May 20, 2024, 2:03 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: 'हम सभी को देश के लिए वोट करना चाहिए'

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अभिनेत्री तनुजा ने वोट डाला, उन्होंने कहा कि "हम सभी को देश के लिए वोट करना चाहिए।"
May 20, 2024, 2:02 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: प्रिया दत्त ने डाला वोट

प्रिया दत्त अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया को पोज भी दिया।
May 20, 2024, 2:00 PM IST

शिवसेना, NCP के चुनाव चिन्ह को लेकर हैं कन्फ्यूज?

लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में वोटिंग वाले दिए शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो अलग-अलग गुटों के चुनाव चिन्ह को लेकर दुविधा की स्थिति है।
May 20, 2024, 1:57 PM IST

पंजाब में बिना प्रचार किए बीजेपी कैसे लड़ेगी चुनाव?

पंजाब में 28 साल बाद बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है। इस साल पार्टी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं हो सका है। हालांकि, चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले अकाली दल के फिर से एनडीए में आने की अटकलें चल रही थीं, लेकिन आखिरकार बात बन नहीं पाई।
May 20, 2024, 1:57 PM IST

'मोय मोय' से शुरू होकर 'खत्म तक', इलेक्शन पर जमकर बने मीम्स

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज 8 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर हो रहा है। आम चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर इलेक्शन से जुड़े मीम शेयर किए जा रहे हैं।
May 20, 2024, 1:49 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: वोट जरूर करें- ऋतिक रोशन

'वोट देने से पहले उम्मीदवारों के बारे में पता करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं, ये आपकी जिम्मेदारी है, मतदान के बाद बोले बॉलीवुड के मैजिक मैन ऋतिक रोशन, ब्लैक टीशर्ट में दिखे कूल।
May 20, 2024, 1:46 PM IST
महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव 2024: वरुण धवन ने डाला वोट

अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला, वरुण का कूल अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर दीवाने हुए लोग।
May 20, 2024, 1:44 PM IST
पश्चिम बंगाल

लोकसभा चुनाव 2024: लॉकेट चटर्जी का बड़ा बयान

हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा,'यहां पर वोटों की धांधली की जा रही है, जबरदस्त ढंग से गलत काम हो रहे हैं।'
May 20, 2024, 1:42 PM IST
उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Election 2024: नवनीत सहगल ने डाला वोट

प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने अपने परिवार संग वोट डाला और कहा कि 'मतदान हमारा मौलिक अधिकार है जिसका हमें बड़े आनंद और उत्साह के साथ उपयोग करना चाहिए। मैं लखनऊ के सभी नागरिकों से अपील करूंगा कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें।'
May 20, 2024, 1:36 PM IST
महाराष्ट्र

ELECTION 2024: सलीम खान ने किया मतदान

फिल्म निर्माता-लेखक और मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ मतदान करने पहुंचे और लोगों से भी वोट करने की अपील की है।
May 20, 2024, 1:23 PM IST
महाराष्ट्र

Lok Sabha Election 2024: अभिनेत्री निधि शाह ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेत्री निधि शाह ने डाला वोट, निधि शाह अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाती हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+