UP Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान संपन्न, 5 बजे तक 55.80 प्रतिशत वोटिंग

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Voting : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर आज मतदान संपन्न हुआ।

पांचवे चरण में यूपी की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, कौशांबी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा की सीटों पर वोटिंग हुईं।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Voting

LIVE Feed
May 20, 2024, 6:33 PM IST

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान संपन्न

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है। राज्य में पांच बजे तक 55.80 फीसदी मतदान हुआ।
May 20, 2024, 5:41 PM IST

उत्तर प्रदेश में 5 बजे तक 55.80 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 58.80 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान बाराबंकी में 64.86 फीसदी हुआ है तो वहीं, सबसे कम लखनऊ सीट पर 49.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 4:04 PM IST

यूपी में तीन बजे तक कहां कितनी वोटिंग

मोहनलालगंज में 3 बजे तक 51.08 प्रतिशत मतदान लखनऊ में 3 बजे तक 41.90 प्रतिशत मतदान रायबरेली में 3 बजे तक 47.83 प्रतिशत मतदान अमेठी में 3 बजे तक 45.13 प्रतिशत मतदान जालौन में 3 बजे तक 46.22 प्रतिशत मतदान झांसी में 3 बजे तक 52.53 प्रतिशत मतदान हमीरपुर में 3 बजे तक 48.87 प्रतिशत मतदान बांदा में 3 बजे तक 48.08% प्रतिशत मतदान फतेहपुर में 3 बजे तक 47.25% प्रतिशत मतदान कौशांबी में 3 बजे तक 43.01 प्रतिशत मतदान बाराबंकी में 3 बजे तक 55.35 प्रतिशत मतदान फैजाबाद में 3 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदान कैसरगंज में 3 बजे तक 46.01 प्रतिशत मतदान गोंडा में 3 बजे तक 43.23 प्रतिशत मतदान
May 20, 2024, 3:43 PM IST

उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 47.55 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 47.55 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 51.08 फीसदी हुआ। वहीं, सबसे कम लखनऊ सीट पर 41.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 3:41 PM IST

राहुल गांधी ने रायबरेली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राहुल गांधी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के तुरंत बाद निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
May 20, 2024, 2:40 PM IST

UP Loksabha Chunav Voiting: अबतक 41.43 % मतदान

दोपहर 1 बजे तक यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 41.43 फीसदी मतदान हुआ है। मोहनलालगंज: 41.43% लखनऊ: 33.50% रायबरेली: 28.10% अमेठी: 38.21% जालौन: 39.50% झांसी: 43.61% हमीरपुर: 40.71% बांदा: 40.20% फतेहपुर: 39.85% कौशांबी: 36.25% बाराबंकी: 44.77% फैज़ाबाद: 40.77% कैसरगंज: 38.50% गोंडा: 36.67%
May 20, 2024, 2:36 PM IST

Lucknwo lok sabha chunav voting: रविदास मेहरोत्रा ने डाला वोट

लखनऊ में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा ने कैसरबाग में स्थित पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मैदान में हैं।
May 20, 2024, 1:58 PM IST

uttar pradesh chunav: प्रतापगढ़ में होगा बदलाव

प्रतापगढ़ में वोट डालने के बाद राजा भैया ने कहा कि मतदान अच्छा चल रहा है। यह शांतिपूर्ण चल रहा है। मुझे लगता है कि मौजूदा सांसद से लोग संतुष्ट नहीं हैं, लिहाजा मैंने लोगों से बदलाव के लिए अपील की है। इसका असर देखने को मिलेगा।
May 20, 2024, 1:39 PM IST

Lucknow lok sabha chunav voting: नवनीत सहगल ने की वोट अपील

प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने मतदान के बाद कहा कि वोटिंग हमारा मौलिक अधिकार है, हमे इसे पूरे जोश के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि वो अपना मतदान जरूर करें।
May 20, 2024, 1:28 PM IST

Ayodhya lok sabha chunav voting: अयोध्या में 40.8% मतदान

अयोध्या में दोपहर 1 बजे तक 40.8 फीसदी मतदान दर्ज। लोग कड़ी धूप के बावजूद पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
May 20, 2024, 1:15 PM IST

Raebareli uttar pradesh chunav: राहुल ने रायबरेली में संभाला मोर्चा

राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं, वह यहां अलग-अलग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। यहां वो वोटर्स के साथ सेल्फी क्लिक करा रहे हैं। लोगों में राहुल गांधी के साथ सेल्फी को लेकर जबरदस्त उत्साह
May 20, 2024, 1:10 PM IST

up lok sabha chunav: सपा विधायक ने गौरीगंज में किया मतदान

गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अमेठी लोकसभा में गौरीगंज विधानसभा सीट से राकेश प्रताप सपा विधायक हैं।
May 20, 2024, 12:44 PM IST

uttar pradesh chunav: बांदा में वोट बहिष्कार

बांदा के नरैनी विधानसभा के सुखारी गांव के लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। यहां लोगों ने वोट बहिष्कार करते हुए कहा कि आजादी के बाद आजतक यहां सड़क नहीं बनी। नौगवा में मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 450 मतदाता है। लेकिन यहां किसी ने अभी तक मतदान नहीं किया है। लोगों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं
May 20, 2024, 12:37 PM IST

up lok sabha chunav: मुख्य सचिव ने पूरे परिवार संग डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपने परिवार के साथ वोट किया। उनकी बेटी संजना प्रसाद ने पहली बार मतदान किया है। संजय प्रसाद के पूरे परिवार ने लोगों से वोट अपील की है।
May 20, 2024, 12:34 PM IST

uttar pradesh chunav: फतेहपुर में सपा-भाजपा के बीच झड़प

यूपी के फतेहपुर में संराय होली बूथ संख्या 139 पर मारपीट की खबर सामने आई है। जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हुई है। हमीरपुर में 11 बजे तक 28.24 फीसदी मतदान हुआ है।
May 20, 2024, 12:20 PM IST

uttar pradesh chunav: ईवीएम की बैटरी खत्म, मतदान रुका

फतेहपुर के किशनपुर में मतदान रुका। यहां वार्ड 7-8 में ईवीएम की बैटरी खत्म हो गई। जिसकी वजह से यहां 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
May 20, 2024, 12:01 PM IST

Raebareli lok sabha chunav voting: राहुल पहुंचे रायबरेली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। राहुल गांधी रायबरेली से उम्मीदवार हैं। वह यहां पोलिंग बूथ का भ्रमण करेंगे।
May 20, 2024, 11:58 AM IST

uttar pradesh chunav: तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करती हूं कि वो लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें। लोगों को भाजपा और पीएम मोदी पर भरोसा है। वह तीसरी बार पीएम बनेंगे।
May 20, 2024, 11:56 AM IST

lok sabha chunav live: अयोध्या में मुख्य पुजारी ने की वोट अपील

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि वोटिंग हर किसी का अधिकार है, किसी को भी वोट देने से नहीं चूकना चाहिए। आशा करता हूं कि पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
May 20, 2024, 11:47 AM IST

up lok sabha chunav: सुबह 11 बजे तक 27.67% मतदान

अमेठी- 27.20 फीसदी कैसरगंज- 27.92 प्रतिशत कौशांबी- 26.12 फीसदी गोंडा- 26.68 प्रतिशत जालौन- 26.97 फीसदी झांसी- 29.82 प्रतिशत फतेहपुर- 28.54 फीसदी फैजाबाद- 29.05 प्रतिशत बांदा- 29.25 प्रतिशत बाराबंकी- 30.60 प्रतिशत मोहनलालगंज- 28.52 फीसदी रायबरेली- 28.10 प्रतिशत लखनऊ- 22.11 प्रतिशत हमीरपुर- 28.24 फीसदी
May 20, 2024, 11:42 AM IST

uttar pradesh chunav: सुधांशु त्रिवेदी ने किया मतदान

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वो वोट डालने जरूर जाएं। वोटिंग आपके अधिकार के साथ जिम्मेदारी है।
May 20, 2024, 11:30 AM IST

uttar pradesh chunav: लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी

पांचवे चरण के मतदान के बीच रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। राहुल गांधी रायबरेली में चल रहे मतदान के बीच पोलिंग बूथ का भ्रमण करेंगे।
May 20, 2024, 11:12 AM IST

Kaiserganj lok sabha chunav voting: एकतरफा जीत होगी

कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि करण भूषण यहां से 70 फीसदी वोट हासिल करेंगे और यहां से एकतरफा जीत हासिल करेंगे।
May 20, 2024, 10:49 AM IST

Jhansi lok sabha chunav voting: ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

झांसी की मोठ तहसील के ग्राम बरथरी में बूथ संख्या 133 पर लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर विकास नहीं हुआ है। यहां सुबह 8.40 तक एक भी वोट नहीं पड़ा।
May 20, 2024, 10:30 AM IST

Up Lok Sabha Chunav: सूचना निदेशक ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश सूचना के डायरेक्टर शिशिर ने अपनी पत्नी डॉक्टर गरिमा सिंह और बच्चों के साथ किया मतदान।
May 20, 2024, 10:23 AM IST

Up lok sabha chunav: कैसरगंज में ईवीएम में गड़बड़ी

कैसरगंज में कौड़िया के बूथ संख्या 326 पर ईवीएम खराब होने की वजह से तकरीबन सवा घंटे तक रुका रहा मतदान। यहां कर्मचारियों को कम दिखाई देने की वजह से पर्चियों की पहचान पत्र से मिलान में हो रही है देरी।
May 20, 2024, 9:56 AM IST

भाजपा विधायक अदिति सिंह ने डाला वोट

रायबरेली में वोट डालने के बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाया,इस बार रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।
May 20, 2024, 9:55 AM IST

सूचना निदेशक शिशिर ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने परिवार समेत डाला वोट, देखें तस्वीरें। आज पांचवे चरण का मतदान हो रहा है, चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे।
May 20, 2024, 7:44 AM IST

मतदान जरूर करें...

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मतदान के बाद कहा, "मैंने मतदान कर दिया है...मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें...मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
May 20, 2024, 7:43 AM IST

बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला। देखें सीधी तस्वीरें।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+