शिंदे-ठाकरे की शिवसेना, शरद-अजित की NCP के चुनाव चिन्ह को लेकर आप भी हैं कन्फ्यूज? तो यहां जानें हर डिटेल
Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में वोटिंग वाले दिए शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो अलग-अलग गुटों के चुनाव चिन्ह को लेकर दुविधा की स्थिति है।
असल में शिंदे गुट की शिवसेना, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के चुनाव चिन्ह क्या हैं? इसको लेकर महाराष्ट्र में वोट डालने वाले जनता में कन्फूजन है। वहीं ऐसे ही हालात शरद पवार गुट की NCP और अजित पवार गुट की NCP को लेकर है। तो चलिए जानते हैं अलग-अलग गुटों के क्या चुनाव चिन्ह हैं?

शिंदे गुट की शिवसेना का चुनाव चिन्ह क्या है?
शिंदे गुट की शिवसेना का चुनाव चिन्ह 'तीर कमान' है। असल में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को पार्टी का नाम और शिवसेना का प्रतीक तीर कमान इस्तेमाल करने का आदेश दिया था।

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का चुनाव चिन्ह क्या है?
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का चुनाव चिन्ह 'ज्वलंत मशाल' (मशाल) है। भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को एक नया चुनाव चिन्ह - 'ज्वलंत मशाल' दिया था। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का नाम अब "शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे" है।
शरद पवार गुट की NCP का चुनाव चिन्ह क्या है?
शरद गुट की एनसीपी शरदच्रंद पवार के नाम से लोकसभा चुनाव लड़ रही है। शरद गुट की एनसीपी का चुनाव चिन्ह ट्रम्पेट यानी तुरही है।
अजित पवार गुट की NCP का चुनाव चिन्ह क्या है?
अजित पवार की गुट वाली एनसीपी का चुनाव चिन्ह 'घड़ी' है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में NCP के इलेक्शन सिंबल 'घड़ी' के इस्तेमाल करने का अधिकार अजित पवार की गुट वाली एनसीपी को दी थी।













Click it and Unblock the Notifications