'मोय मोय' से शुरू होकर 'खत्म तक', लोकसभा इलेक्शन पर जमकर बने मीम्स, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
Lok Sabha Election, Meme: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज 8 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर हो रहा है। आम चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर इलेक्शन से जुड़े मीम शेयर किए जा रहे हैं। पॉलिटिकल पार्टियां भी जमकर मीम शेयर कर रही हैं। पीएम मोदी तो अपने ऊपर मीम को खूब एन्जॉय भी करते हैं।
चुनाव से लेकर पार्टी और उनके नेताओं के ऊपर भी मीम बन रहे हैं। कई नेताओं के भाषण के क्लिप्स को निकल कर रील्स में यूज किया जा रहा है। साथ ही साथ वोटर्स के ऊपर भी खूब मीम बन रहे हैं। शोले के ठाकुर की तस्वीर शेयर कर लोग उन्हें नेताओं से कम्पेयर कर रहे हैं।

कुछ समय पहले पीएम मोदी के डांस वाला एक मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल था। कृष्णा नाम के एक्स यूजर ने यह लिखते हुए यह वीडियो पोस्ट किया कि, "यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि 'द डिक्टेटर' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं कराएगा।" इस वीडियो को पीएम मोदी ने रिपोस्ट करते हुए लिखा था कि खुद को डांस करता देख उन्हें भी काफी अच्छा लगा।
Like all of you, I also enjoyed seeing myself dance. 😀😀😀
Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumour https://t.co/QNxB6KUQ3R
— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2024
बता दें, ममता बनर्जी के ऊपर बनाया गया कुछ इसी तरह का कंटेंट टीएमसी सुप्रीमो को बिलकुल नहीं भाया था। दरअसल, ऐसे ही एक मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बने मीम को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए यूजर से अपनी पहचान का खुलासा करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही पुलिस की ओर से उसे नोटिस भी भेजा गया था।
लोकसभा चुनाव के इस समय में मशहूर फिल्म 'शोले' के ठाकुर के करैक्टर का इस्तेमाल कर भी खूब मीम बनाए जा रहे हैं। ठाकुर का वीडियो क्लिप लगा कर इस मीम पर लिखा गया है कि रिपोर्टर कहते हैं कि देश का भविष्य पॉलिटिशियन के हाथ में है पर पॉलिटिशियन तो शोले के ठाकुर (जिनके दोनों हाथ कटे हुए हैं) बताया जा रहा है।
भारतीय टीवी इंडस्टी का चर्चित चेहरा पूजा गौर ने अपने को-स्टार प्राचीन चौहान के साथ इलेक्शन पर एक मीम शेयर किया है। इस रील में पत्नी बनी पूजा गौर पूछती हैं कि शादी से पहले तो तुम बहुत आई लव यू बोलते थे, अब क्यों नहीं बोलते। इसपर पति कहता है कि इलेक्शन खत्म, प्रचार खत्म।
पीएम मोदी से लेकर अन्य नेता भी जमकर मीम शेयर करते हैं। पीएम मोदी तो अपने ऊपर बने मीम को भी रीट्वीट करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications