Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, 48.66 फीसदी हुई वोटिंग

Maharashtra LS Election Voting: लोकसभा चुनाव-2024 के तहत आज (20 मई) पांचवें चरण के लिए मतदान 49 लोकसभा सीटों पर हुआ। फेज-5 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे महाराष्ट्र में 48.66 फीसदी वोटिंग हुई है, जो बाकी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है।

जिन 13 सीटों पर मतदान हुए, वो हैं, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई साउथ, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक और भिवंडी। आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर वोटिंग जारी है।

महाराष्ट्र वोटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए वनइंडिया हिंदी की लाइव ब्लॉग पर बने रहिए?

LIVE Feed
May 20, 2024, 5:50 PM IST

Lok sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में सबसे कम हुई वोटिंग, शाम 5 बजे तक 48.66 फीसदी मतदान

Lok sabha Chunav 2024: पांचवें चरण के 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66 फीसदी वोटिंग हुई है। कुल वोटिंग 56.68% रही है। बिहार में 52.35%, जम्मू और कश्मीर 54.21%, झारखंड 61.90%, लद्दाख 67.15%, महाराष्ट्र 48.66%, ओडिशा 60.55%, उत्तर प्रदेश 55.80% और पश्चिम बंगाल 73.00% वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 5:43 PM IST

Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र की 13 सीटों पर शाम 5 बजे तक 48.66% वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 48.66% वोटिंग हुई है। 13 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 3:54 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने परिवार के संग डाला वोट

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
May 20, 2024, 3:51 PM IST

Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में अब तक 38.77 फीसदी वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 38.77% वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 3:13 PM IST

Mumbai Lok Sabha Chunav 2024: सैफ अली खान और करीना कपूर ने डाला वोट

Mumbai Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
May 20, 2024, 3:12 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: टाइगर श्रॉफ ने डाला वोट, कहा- मतदान जरूर करें

Mumbai Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, "वोट देना बहुत जरूरी है, तो सभी से अनुरोध है कि वे जाकर वोट दें।
May 20, 2024, 1:57 PM IST

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में 1 बजे तक 27.78% वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 27.78% वोटिंग हुई है।
May 20, 2024, 12:36 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: मनोज बाजपेयी ने डाला वोट, कहा-वोट नहीं देने वालों को शिकायत का हक नहीं

Mumbai Lok Sabha Elections 2024: मुंबई में वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, "यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि आपको 5 साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है..."। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।
May 20, 2024, 11:49 AM IST

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: हेमा मालिनी ने मुंबई में डाला वोट, कहा- 400 पार का नारा सफल होगा

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी मुंबई में वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, "बड़ी संख्या में लोग वोट करने आ रहे हैं।...400 पार का नारा सफल होगा।"
May 20, 2024, 11:47 AM IST

Mumbai Lok Sabha Chunav 2024: रघु राम और राजीव लक्ष्मण ने डाला वोट, कहा- वोट हमारी जिम्मेदारी है

Mumbai Lok Sabha Chunav 2024: अभिनेता और निर्माता और भाई रघु राम और राजीव लक्ष्मण ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वोट डालने के बाद राजीव लक्ष्मण ने कहा, ''लोग कहते हैं कि मतदान हमारा अधिकार है। मैं कहता हूं कि मतदान हमारी जिम्मेदारी और विशेषाधिकार है...वोट हमारी आवाज है...अगर हम मतदान नहीं करते हैं, तो हम देशभक्त कैसे हो सकते हैं?"
May 20, 2024, 11:44 AM IST

Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 15.93% मतदान

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 15.93% वोटिंग हुई है। आज मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
May 20, 2024, 9:49 AM IST

Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.33% मतदान

महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। अब तक 9 बजे तक 6.33% मतदान हुए हैं।
Maharashtra Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.33% मतदान
May 20, 2024, 7:30 AM IST

शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने डाला वोट

दक्षिण मुंबई से शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने डाला वोट, उन्होंने मीडिया से कहा कि "मैं सभी को संदेश देना चाहूंगी कि आपका वोट किसी ऐसे व्यक्ति को जाना चाहिए जो काम करता है और विकास करता है। संविधान ने आपको वोट देने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान किया है।
May 20, 2024, 7:29 AM IST

उद्योगपति अनिल अंबानी ने डाला वोट

उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला, देखें सीधी तस्वीरें।
May 20, 2024, 7:28 AM IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने डाला वोट

अभिनेता अक्षय कुमार अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, वो आम आदमी की ही तरह लाइन मे लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
May 20, 2024, 7:26 AM IST

महाराष्ट्र की 13 सीटों पर हो रहा है मतदान

महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Maharashtra LS Election Live Voting

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+