Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Chunav 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66%

Lok Sabha Election 2024 Live Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। चौथे चरण में कुल 10 राज्यों की 96 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

Lok Sabha Chunav 2024

इस चरण में कई बड़े दिग्गज नेता मैदान में हैं। इनमें यूपी के कन्नौज से सपा नेता अखिलेश यादव, बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, ललन सिंह, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी के शत्रुघन सिन्हा, तेलंगाना में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 13, 2024, 7:33 PM IST

यूपी में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

इटावा में 54.35 %, उन्नाव में 53.97 %, कन्नौज में 59.05 %, कानपुर में 50.91 %, खीरी में 62.75 %, धौरहरा में 62.72 %, फर्रुखाबाद में 56.93%, बहराइच में 55.97 %, मिश्रिख 54.37 %, शाहजहांपुर में 51.52 %, सीतापुर में 60.90 %, हरदोई में 55.73 %
May 13, 2024, 6:54 PM IST

भोपाल

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो से उम्मीदवार वी.डी शर्मा ने कहा, "चौथे चरण में मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। मतदान का प्रतिशत बहुत अच्छी स्थिति में रहा है। 5 बजे तक मध्य प्रदेश में करीब 69% मतदान हुआ था। मैं सभी मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ है।
May 13, 2024, 6:24 PM IST

जम्मू कश्मीर में 29 फीसदी से अधिक मतदान

लोकसभा चुनाव में श्रीनगर सीट पर दोपहर तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट पर पिछले 25 सालों में दोपहर तीन बजे तक आज सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां 2019 में 14.1%, 2017 में 7.13% (उपचुनाव), 2014 में 25.9%, 2009 में 25.06%, 2004 में 18.06% और 1999 में 11.9% मतदान हुआ था।
May 13, 2024, 6:23 PM IST

शाम 5 बजे तक 62.31% मतदान

चौथे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 62.31% मतदान दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश- 68.04 %, बिहार- 54.14 %, जम्मू और कश्मीर- 35.75%, झारखंड- 63.14%, मध्य प्रदेश- 68.01%, महाराष्ट्र- 52.49%, ओडिशा- 62.96%, तेलंगाना- 61.16%, उत्तर प्रदेश- 56.35%, पश्चिम बंगाल- 75.66%
May 13, 2024, 5:41 PM IST

शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
May 13, 2024, 5:13 PM IST

मुर्शिदाबाद:

बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कहा, "...मुझे पूरा भरोसा है कि यहां हम जीतेंगे और अच्छे अंतर से जीतेंगे... लोगों के लिए अगर कुर्बान होना है तो मैं बिल्कुल तैयार हूं, मैं यहां लोगों के लिए काम करने आया हूं। लोगों ने मेरा बहुत समर्थन किया है, वे चाहते हैं कि यहां बदलाव हो... बिल्कुल भी चुनौती नहीं है क्योंकि यहां के लोग मेरे साथ हैं..."
May 13, 2024, 4:39 PM IST

लोकसभा चुनाव में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक 52.60% मतदान दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश- 55.49 %, बिहार- 45.23 , जम्मू और कश्मीर- 29.93%, झारखंड- 56.42%, मध्य प्रदेश- 59.63%, महाराष्ट्र- 42.35%, ओडिशा- 52.91%, तेलंगाना- 53.34%, उत्तर प्रदेश- 48.41%, पश्चिम बंगाल- 66.05%, आंध्र प्रदेश (विधानसभा चुनाव)- 55.49%, ओडिशा (चरण 1 विधानसभा चुनाव)- 52.91%
May 13, 2024, 4:37 PM IST

तेलंगाना:

अभिनेता महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
May 13, 2024, 4:37 PM IST

तेलंगाना

हैदराबाद: अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने जुबली हिल्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 3:57 PM IST

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत:

खूंटी - 59.97%, लोहरदगा - 56.72%, पलामू - 53.35%, सिंहभूम 57.62 %, कुल मतदान - 56.42%
May 13, 2024, 3:56 PM IST

बिहार में 3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, दरभंगा में दोपहर 3 बजे तक 47.61 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि उजियारपुर में 3 बजे तक 46.00 प्रतिशत, समस्तीपुर में 47.24 फीसदी, बेगूसराय में 42.57 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 43.55 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक औसत कुल 45.23 फीसदी वोटिंग हुई है।
May 13, 2024, 3:55 PM IST

बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 52.60% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 66.05% और जम्मू कश्मीर में सबसे कम 29.93 प्रतिशत मतदान
May 13, 2024, 3:54 PM IST

UP में 48.41 % मतदान

चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक UP में 48.41 % मतदान, इन शहरों में ये रहा वोटिंग प्रतिशत।
UP में 48.41 % मतदान
May 13, 2024, 3:51 PM IST

चौथे चरण की 96 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 52.6% वोटिंग हुई ।
May 13, 2024, 3:17 PM IST

हैदराबाद:

मतदाता पहचान पत्र जांचने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
May 13, 2024, 3:16 PM IST

तेलंगाना:

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का कहना है कि, 90% बूथों पर गड़बड़ी हुई है। पुलिस महिला कांस्टेबलों को मतदाता पहचान पत्र के साथ चेहरे की जांच करने का निर्देश नहीं देना चाहती है। जब मैंने पुलिस अधिकारी से पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह उसकी जिम्मेदारी नहीं है।
May 13, 2024, 3:10 PM IST

पश्चिम बंगाल:

बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष की गाड़ी पर टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर पथराव किया।
May 13, 2024, 3:01 PM IST

आंध्र प्रदेश:

हिंदूपुर टीडीपी विधायक उम्मीदवार और फिल्म स्टार बालकृष्ण ने अपनी पत्नी वसुंधरा के साथ हिंदूपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 2:48 PM IST

कन्नौज से बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक से चुनाव आयोग से दस से अधिक पत्र लिखकर आरोप लगाया है की समाजवादी पार्टी के लोग अलग अलग क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं।
May 13, 2024, 2:44 PM IST

कन्नौज में वोटिंग रोकने जाने के आरोपों के बीच सपा चीफ अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि, "मुझे सूचना मिली थी की बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे थे तो मैं खुद आ गया देखने....गुंडे तो भाग गए...दिखाई नहीं दे रहे हैं...जो गुंडे हैं वो खुद घुस जाएंगे बिल में।
May 13, 2024, 2:24 PM IST

अधीर रंजन ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद और बरहामपुर से पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि, कुछ गुंडे और टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें हटाने का अनुरोध किया है लेकिन वे फिर से वापस आ जाते हैं । टीएमसी मतदान प्रतिशत कम करना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि अधिकतम संख्या में मतदाता टीएमसी के खिलाफ मतदान करेंगे। वे डरे हुए हैं इसलिए वे मतदान प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं।
May 13, 2024, 2:22 PM IST

बीजेपी नेता दिलीप घोष के बयान पर बर्धमान दुर्गापुर से टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने कहा कि, हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं बढ़-चढ़कर वोट कर रही हैं। बात ये है कि बीजेपी के पास कार्यकर्ता नहीं हैं और वो वोट के लिए लोगों को गुमराह करते हैं, लेकिन लोग सब समझ चुके हैं इन 10 वर्षों में... क्या आपको अब तक कदाचार की कोई शिकायत मिली है? भाजपा ने पश्चिम बंगाल को काफी हद तक बदनाम किया है।
May 13, 2024, 2:20 PM IST

वोट डालने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि, मैं कहना चाहता हूं कि लखीसराय में हमारा उम्मीदवार 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत रहा है। इस बार 'राष्ट्रवाद'; 'परिवारवाद' पर जीत हासिल करने जा रहा है।
May 13, 2024, 2:18 PM IST

विजय कुमार सिन्हा ने डाला वोट

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 2:07 PM IST
तेलंगाना

लोकसभा चुनाव 2024: माधवी लता के खिलाफ केस

भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
May 13, 2024, 1:48 PM IST

LS Election 2024: दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा तेलंगाना में 40.32% मतदान हुआ। जबकि आंध्र प्रदेश 40.26%, बिहार 34.44% , जम्मू और कश्मीर 23.57%, झारखंड 43.80%, मध्य प्रदेश 48.52%, महाराष्ट्र 30.85%, ओडिशा 39.30%, उत्तर प्रदेश 39.68% और पश्चिम बंगाल 51.87% रहा।
May 13, 2024, 1:38 PM IST
बिहार

Election 2024: बेगुसराय के मतदाताओं का अपमान किया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय के मतदाताओं का अपमान किया, उन्हें राष्ट्रविरोधी कहा, उन्होंने जनता से किए वादे पूरे क्यों नहीं किए इसलिए जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
May 13, 2024, 1:33 PM IST
तेलंगाना

इस बार का वोट विकसित भारत के लिए है

गोवा CM प्रमोद सावंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का आज मतदान हो रहा है। लोगों को मतदान करना चाहिए। इस बार का वोट विकसित भारत के लिए है।
May 13, 2024, 1:28 PM IST
तेलंगाना

Lok Sabha Election 2024: 'वो बहुत ज्यादा डरे हुए हैं'

मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है-माधवी लता ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप।
May 13, 2024, 1:16 PM IST

Lok sabha chunav 2024: बंदारू दत्तात्रेय ने किया मतदान

हरियाणा के राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय ने हैदराबाद के रामनगर स्थित पोलिंग बूथ पर किया मतदान। हैदराबाद से एमआईएम के सांसद ओवैसी तो भाजपा की माधवी मैदान में हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+