UP Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान संपन्न, पांच बजे तक 56.35% हुई वोटिंग
Uttar Pradesh LS Election Live Voting: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। राज्य में पांच बजे तक 56.35 फीसदी मतदान हुआ। खीरी में सबसे अधिक 62.75 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान कानपुर 50.91 फीसदी हुआ।

LIVE Feed
मतदान करने के बाद ही मतदाता की हार्ट अटैक से मौत
हरदोई के शेर बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 74 में मतदान करने आए एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शख्स अपना मत का प्रयोग कर केंद्र से बाहर निकला ही था कि अचानक जमीन पर गिर गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उनमें हिम्मत ही नहीं है...
कांग्रेस में हिम्मत ही नहीं कि वो हमारे शेर यानी पीएम मोदी का सामना करेः भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर कसा तंज।
#WATCH उन्नाव, उत्तर प्रदेश: उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने कहा, "आपने पूरे 5 साल देखा होगा कि कांग्रेस कभी बहस के लिए तैयार नहीं थी। कांग्रेस ने सदन तक नहीं चलने दिया। जब भी मुद्दे की बात होती थी तो वे संसद छोड़कर चले जाते थे... इनमें हिम्मत नहीं है कि ये… pic.twitter.com/QbHHlpy7iA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डाला वोट
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपना वोट डाला। वीडियो डोरेमोन्स इंटरनेशनल स्कूल का है।
#WATCH शाहजहाँपुर (यूपी): यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपना वोट डाला। वीडियो डोरेमोन्स इंटरनेशनल स्कूल का है। pic.twitter.com/zffpKuNAK2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications