Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maha Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 सीटों मतदान खत्म, 52.49% फीसदी हुई वोटिंग

Maharashta Lok Sabha Chunav Voting 204: लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण के तहत आज महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 11 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और शाम 5 बजे तक चला। शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 52.49 फीसदी वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र की नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे , शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड सीट पर मतदान हुए। इनमें से लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला है।

Maharashtra Lok Sabha Chunav LIVE

LIVE Feed
May 13, 2024, 5:43 PM IST

Maharashtra Lok Sabha chunav: महाराष्ट्र में 52.49 फीसदी वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और 5 बजे खत्म हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 52.49 फीसदी वोटिंग हुई है।
May 13, 2024, 4:14 PM IST

Maharashtra chunav Voting: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 48.35% वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 48.35 फीसदी वोटिंग हुई है।
May 13, 2024, 3:31 PM IST

Maharashta Lok Sabha Chunav: मिलिंद देवड़ा बोले- पीएम नरेंद्र मोदी मानवता को प्राथमिकता देते हैं

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024: शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा का कहना है, ''पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो राजनीतिक हितों से ज्यादा राष्ट्रीय हित और मानवता को प्राथमिकता देते हैं...''
May 13, 2024, 1:46 PM IST

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: दोपहर 1 बजे तक हुई 30.85 फीसदी वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 30.85 फीसदी वोटिंग हुई है।
Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: दोपहर 1 बजे तक हुई 30.85 फीसदी वोटिंग
May 13, 2024, 12:33 PM IST

Beed lok sabha chunav live: भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने बीड में किया मतदान

Beed lok sabha chunav live: महाराष्ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने बीड स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। महाराष्ट्र की 48 में से 11 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है।
May 13, 2024, 12:01 PM IST

Maharashtra Lok Sabha chunav Voting: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 17.51 फीसदी हुई वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 17.51 फीसदी वोटिंग हुई है।
Maharashtra Lok Sabha chunav Voting: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 17.51 फीसदी हुई वोटिंग
May 13, 2024, 10:53 AM IST

Pune lok sabha chunav 2024: प्रकाश जावड़ेकर बोले- इस बार हम महाराष्ट्र की सभी सीटें जीतेंगे

Pune lok sabha chunav Voting 2024: बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कहा है कि, ''महाराष्ट्र में पिछली बार हमें 41 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार हमें और सीटें मिलेंगी। देश में मोदी लहर है क्योंकि लोग अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और पीएम मोदी को वोट दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम 400 सीटें पार करेंगे...।''
May 13, 2024, 10:35 AM IST

Pune lok sabha chunav 2024: पुणे में महिलाओं के लिए बनाया गया स्पेशल बूथ

Pune lok sabha chunav 2024: पुणे के कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र में कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में महिलाओं द्वारा संचालित बूथ पर वोटिंग के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी है।
May 13, 2024, 9:52 AM IST

Maharashtra ls chunav: महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.45 फीसदी हुई वोटिंग

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 6.45 फीसदी वोटिंग हुई है।
Maharashtra ls chunav: महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.45 फीसदी हुई वोटिंग
May 13, 2024, 9:49 AM IST

Maharashtra ls chunav: पंकजा मुंडे बोलीं- बीड मेरा परिवार है, 400 पार सच हो जाएगा

Maharashtra Lok Sabha chunav: महाराष्ट्र भाजपा नेता और बीड लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने कहा, 'मेरी मानसिकता सकारात्मक है, मैं शांत हूं। बीड मेरा परिवार है और हम इसका हिस्सा हैं। यहां एक अंतर्धारा थी। लेकिन लोग सुलझे हुए हैं। लोग अपने मतदान में सचेत हैं। हम जीतेंगे। मैं अति आत्मविश्वास में नहीं हूं। 400 पार सच हो जाएगा।'
May 13, 2024, 9:37 AM IST

lok sabha chunav 2024: पुणे में पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

lok sabha chunav 2024 live: पुणे पुलिस ने मोशी में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के साथ किसी के भी प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।
May 13, 2024, 9:37 AM IST

Jalna lok sabha chunav 2024: रावसाहेब पाटिल दानवे ने डाला वोट

Jalna lok sabha chunav 2024: केंद्रीय मंत्री और जालना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र के जालना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 9:35 AM IST

Maharashtra Lok Sabha chunav: निर्भय बानो मंच के सह और उनकी पत्नी वोट नहीं डाल सके

Maharashtra Lok Sabha chunav 2024: निर्भय बानो मंच के सह संयोजक विशंभर चौधरी और उनकी पत्नी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वोटिंग नहीं कर सके हैं।
May 13, 2024, 9:29 AM IST

lok sabha chunav live: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल बोले- लोगों में PM मोदी की वोटिंग की होड़ है

lok sabha chunav 2024: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "मतदाताओं की बॉडी लैंग्वेज ये दिखा रही है कि लोगों में फिर से पीएम मोदी को मतदान करने की होड़ लगी है।''
May 13, 2024, 9:27 AM IST

Maharashtra ls chunav: पंकजा मुंडे ने मतदान करने से पहले की पूजा

Maharashtra Lok Sabha chunav: महाराष्ट्र भाजपा नेता और बीड लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने मतदान करने से पहले पूजा-अर्चना की।
May 13, 2024, 9:24 AM IST

Pune Lok Sabha chunav: भाजपा उम्मीदवार ने वोटिंग से पहले की पूजा-अर्चना

Pune Lok Sabha chunav 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू होते ही पुणे से भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के आवास पर पूजा और प्रार्थनाएं की गईं। यहां उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के रवींद्र धांगेकर से है।
May 13, 2024, 8:29 AM IST

रावसाहेब दानवे ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री व जालना से भाजपा उम्मीदवार रावसाहेब दानवे ने जालना के भोकरदन में मतदान केंद्र पर डाला वोट।
May 13, 2024, 8:28 AM IST

सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+