WB Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान संपन्न, पांच बजे तक 75.66% हुई वोटिंग
West Bengal LS Election Live Voting: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। राज्य में पांच बजे तक 75.66 फीसदी मतदान हुआ। चौथे चरण की सभी आठ सीटें तृणमूल, भाजपा और कांग्रेस के लिए साख की लड़ाई है।
चौथे चरण की आठ लोकसभा क्षेत्रों के तहत बोलपुर, बीरभूम, बहरामपुर,बर्दवान-दुर्गापुर, राणाघाट, कृष्णानगर , आसनसोल और बर्धमान पुरबा में वोटिंग हुईं।

LIVE Feed
अधीर रंजन चौधरी का आरोप
पश्चिम बंगाल के बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कुछ गुंडे, टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें तितर-बितर करने का अनुरोध किया है लेकिन वे फिर से वापस आ गए और बैठ गए। टीएमसी मतदान प्रतिशत कम करना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि अधिकतम संख्या में मतदाता टीएमसी के खिलाफ मतदान करेंगे, इसलिए वे मतदान प्रक्रिया में बाधा डालना चाहते हैं।
#WATCH | West Bengal: Congress MP and party candidate from Berhampore, Adhir Ranjan Chowdhury says "...Some goons, workers of TMC are trying to capture the roads and create problems for the people. I have requested the Election Commission to disperse them but they again come back… pic.twitter.com/uPG8rG1Sbu
— ANI (@ANI) May 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications