Lok Sabha Election 2024 Live Today: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान आज मतदान हुए। तमिलनाडु से लेकर कश्मीर तक चल रहे मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर शाम बजे तक 62.02% वोटिंग, जम्मू-कश्मीर में 65.08% प्रतिश वोटिंग, मध्य प्रदेश में 63.25%, फीसदी वोटिंग, बिहार में 46.32%, राजस्थान में 50.27%, छत्तीसगढ़ में 63.41%, महाराष्ट्र में 54.85%, पश्चिम बंगाल में 77.57 फीसदी वोटिंग, त्रिपुरा में 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव-2024: पहले चरण में किन-किन 21 राज्यों में वोटिंग
पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, असम की चार, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम त्रिपुरा की एक-एक और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा।
LIVE Feed
Apr 19, 2024, 7:47 PM IST
शाम 5 बजे तक 56.87% वोटिंग हुई. नॉर्थ और सेंट्रल अंडमान में 64.93%, साउथ अंडमान में 52.75%, साउथ अंडमान में 66.67% वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक निकोबार में % कुल मिलाकर 56.87% वोटिंग हुई...लोगों ने बड़े उत्साह के साथ शांतिपूर्वक मतदान किया: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएस जागलान
हमें शानदार समर्थन मिला है, जिसकी उम्मीद भी थी। हम सभी सीटें बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं... कांग्रेस की ओर से कोई भी बड़ा नेता यहां प्रचार करने नहीं आया।" पहले चरण के लिए... उनकी (राहुल गांधी) मौजूदगी से उनकी पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ता, गठबंधन में क्या फर्क पड़ेगा: चिराग पासवान
इंडी गठबंधन और 'लालटेन' (आरजेडी का चुनाव लोगो) अपनी चमक खोने जा रहे हैं... राहुल गांधी जहां भी जाते हैं एक मुद्दा बनाते हैं: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
मतदान प्रतिशत पिछली बार के लगभग बराबर है। इस बार भी एनडीए के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से सभी 4 सीटों पर एनडीए की जीत होगी: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुईं, मुख्य रूप से ईमेल के माध्यम से... सभी शिकायतें तुरंत जिलों को भेज दी गईं।" .. कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, एक बूथ के बाहर दो पक्षों के बीच मामूली झड़प हुई थी, लेकिन वहां पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई: यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा
उत्तराखंड में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि सभी ने विकास के लिए वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ यहां आई हूं। हम सभी ने अपना वोट डाला है... मैं कहूंगी कि अपना वोट उन्हें दें जो आपको लगता है कि उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेंगे..."
आज मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% रहा... मैदानी क्षेत्र आज गर्म मौसम था, इसलिए, हमने उस समय मतदाताओं में कमी देखी गई: त्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम
Apr 19, 2024, 6:19 PM IST
उत्तराखंड
Uk Lok Sabha Chunav Live: उत्तराखंड की 5 सीटों पर चुनावी घमासान, आज सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया कि राज्य में सभी तीन लोकसभा क्षेत्रों (अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी) में टीएमसी उम्मीदवार जीतेंगे।
Apr 19, 2024, 6:02 PM IST
पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।
Apr 19, 2024, 5:51 PM IST
lok sabha chunav 2024: शाम 5 बजे तक कितनी फीसदी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में 65.08%, मध्य प्रदेश में 63.25%, बिहार में 46.32%, छत्तीसगढ़ में, 63.41%, महाराष्ट्र में 54.85%, राजस्थान में 50.27%,
तमिलनाडु में 62.02%, उत्तर प्रदेश में 57.54%, उत्तराखंड में 53.56% और पश्चिम बंगाल में 77.57%, त्रिपुरा में 76.10% फीसदी वोटिंग हुई है।
Apr 19, 2024, 5:37 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024: दक्षिण भारतीय सिनेमा के इन सितारों ने किया मतदान
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं ने किया वोट
Apr 19, 2024, 5:35 PM IST
Tamil Nadu lok sabha chunav 2024: तमिलनाडु के तंजावुर गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया
Tamil Nadu lok sabha chunav 2024: तमिलनाडु के तंजावुर के एक गांव के लोगों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया।
Apr 19, 2024, 5:28 PM IST
UP lok sabha chunav 2024: अखिलेश यादव बोले- BJP का पहले दिन, पहला शो फ्लॉप रहा
UP lok sabha chunav 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का पहले दिन, पहला शो फ्लॉप रहा है। अखिलेश यादव बोले, 'पहले चरण का मतदान चल रहा है और जो रिपोर्ट आ रही है उससे पता चलता है कि पश्चिमी यूपी से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। ऐसा लग रहा है कि बीजेपी का पहला शो फ्लॉप हो गया है।'
Apr 19, 2024, 5:13 PM IST
Tamil Nadu lok sabha chunav: साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अजित कुमार ने डाला वोट
Tamil Nadu lok sabha chunav live voting: साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अजित कुमार चेन्नई में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान वोट डाला।
Apr 19, 2024, 5:10 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024 लाइव: इंफाल (पूर्व) सीट पर मतदान संपन्न
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए इंफाल पूर्व लोकसभा सीट पर में मतदान संपन्न। अब ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है। मणिपुर में वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक था।
Apr 19, 2024, 4:59 PM IST
तमिलनाडु चुनाव 2024: 102 साल की महिला ने डाला वोट
Tamil Nadu lok sabha chunav:तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के रेड्डीयार्चत्रम में 102 साल की बुजुर्ग महिला ने वोट डाला है।
Apr 19, 2024, 4:27 PM IST
लोकतंत्र के पर्व का जश्न: इनके जज्बे को सलाम
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
Apr 19, 2024, 4:23 PM IST
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024: नागौर में ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के समर्थक भिड़े
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024: नागौर में ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए हैं। पुलिस ने मौके पर किया हल्का बल प्रयोग। रिपोर्ट के मुताबिकतेजपाल मिर्धा घायल हो गए हैं।
Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में वोटिंग ने बदले फलोदी सट्टा बाजार के भाव, कितनी सीटों पर जीत रही कांग्रेस? (अधिक जानकारी के लिए Read More पर जाकर खबर पढ़ें)
Chhindwara Lok Sabha Chunav: पाटनी टॉकीज इलाके में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों में झड़प, जमकर चली कुर्सियां (अधिक जानकारी के लिए Read More पर जाकर खबर पढ़ें)
लोकसभा चुनाव वोटिंग प्रतिशत: दोपहर 3 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
Lok Sabha Election 2024 voter turnout: दोपहर तीन बजे तक पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा सबसे आगे हैं। पश्चिम बंगाल में 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि त्रिपुरा में 68.35 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर 57.09%, मध्य प्रदेश 53.40%, बिहार 40.95%, राजस्थान 41.51% छत्तीसगढ़ 58.14%, महाराष्ट्र 44.12%, तमिलनाडु 51.01%, उत्तर प्रदेश 47.04%, उत्तराखंड 45.62% वोटिंग हुई है।
Apr 19, 2024, 3:31 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024 लाइव: छगन भुजबल नहीं लड़ेंगे चुनाव
महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता छगन भुजबल ने कहा है कि, वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले ये चर्चा थी कि छगन भुजबल नासिक सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवार होंगे।
Apr 19, 2024, 3:23 PM IST
गर्मी ने किया हाल बेहाल, लेकिन फिर भी मतदाताओं में दिख रहा है गजब का उत्साह
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण में 21 राज्यों के 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर की चिलचिलाती गर्मी में भी मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
READ MORE
4:23 AM, 19 Apr
जम्मू कश्मीर में पिंक पोलिंग बूथ
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पिंक थीम पर पोलिंग बूथ को तैयार किया गया है, इसे महिलाओं को वोटिंग के लिए आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है।
4:27 AM, 19 Apr
वोटिंग के लिए सुदर्शन पटनायक की कलाकृति
लोकसभा चुनाव में लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कलाकृति से दिया संदेश। सुदर्शन पटनायक ने लोकसभा चुनाव 2024 विषय पर 'मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं' संदेश के साथ रेत कलाकृति बनाकर मतदाताओं को जागरुक किया।
7:10 AM, 19 Apr
LoK kSabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है
7:15 AM, 19 Apr
LoK kSabha Elections 2024: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने डाला वोट
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ''मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।"
7:19 AM, 19 Apr
LoK kSabha Elections 2024: कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने डाला वोट
LoK kSabha Elections 2024: तमिलनाडु के शिवगंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने मतदान किया। वोटिंग के बाद पी.चिदंबरम ने कहा, ''यह चुनाव का पहला चरण है, सात चरण हैं...आज पूरे तमिलनाडु में मतदान हो रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!''
7:50 AM, 19 Apr
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता कमलनाथ बोले- मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है
Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है...वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे..."
7:55 AM, 19 Apr
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने डाला अपना वोट
Lok Sabha Elections 2024: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने तुरा वेस्ट गारो हिल्स में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं यहां 6:30 पर आया तो मैंने देखा सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़ लगी है। ये देख कर मुझे अच्छा लगा। मैंने अपने कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए भेज दिया है, मैं मतदान केंद्र तक खुद गाड़ी चला कर आया हूं।"
7:57 AM, 19 Apr
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले PHASE I (102 सीट) में कुछ ऐसा था परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले PHASE I (102 सीट) में कुछ ऐसा था परिणाम
7:58 AM, 19 Apr
Lok Sabha Elections 2024: थूथुकुडी (तमिलनाडु) सीट किसमें टक्कर
Lok Sabha Elections 2024: पहले फेस में थूथुकुडी (तमिलनाडु) सीट पर इन दिग्गजों के बीच है कांटे की टक्कर
8:06 AM, 19 Apr
Lok Sabha Elections 2024: BJP के फायरब्रांड नेता अन्नामलाई ने डाला अपना वोट
Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने अपना वोट डाला।
8:16 AM, 19 Apr
Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के कई बूथों देरी से शुरू हुआ मतदान
Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के कई बूथों पर मतदान शुरू होने में देरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक EVM में छेड़छाड़ होने की वजह से ऐसा हुआ है।
8:17 AM, 19 Apr
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांत ने चेन्नई में डाला वोट
Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
8:39 AM, 19 Apr
Lok Sabha Chunav 2024 Voting: राजस्थान CM भजनलाल ने जयपुर में डाला वोट
Lok Sabha Chunav 2024 Voting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव-2024 पहले चरण के लिए जयपुर में डाला वोट।
8:47 AM, 19 Apr
Dibrugarh Lok Sabha chunav 2024: सर्बानंद सोनोवाल ने डाला वोट, कहा- PM मोदी ने हर काम किया है
Dibrugarh Lok Sabha chunav 2024: केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ''...हम इस बार बहुत अधिक जनभागीदारी देख रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि जनता खुश है। पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम किया है। लोगों को रोजगार और विकास की जरूरत है, पीएम मोदी ने सब कुछ किया है..."
8:51 AM, 19 Apr
Lok Sabha Chunav 2024 Voting: तमिलनाडु CM स्टालिन ने डाला वोट, कहा- मुझे वोट डालने पर गर्व है
Tamil Nadu Lok Sabha Chunav 2024 Voting: तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ''मुझे अपना वोट डालने पर गर्व है। सभी मतदाताओं को मतदान करना चाहिए।''
8:59 AM, 19 Apr
Jorhat Lok Sabha Voting: गौरव गोगोई ने डाला वोट
Jorhat Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला।
9:23 AM, 19 Apr
लोकसभा चुनाव-2024: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डाला वोट
Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने के पहले चरण में अपना वोट डाला।
9:27 AM, 19 Apr
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव-2024: बस्तर में लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेते मतदाता
Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: बस्तर में सशक्त लोकतंत्र का सुखद दृश्य मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह समय से पहले अपने घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे ग्रामीण मतदान केंद्र का गेट खुलते मतदान के लिए दौड़ते नजर आए ग्रामीण नारायणपुर के छोटे डोंगर की है तस्वीर
9:33 AM, 19 Apr
Lok Sabha Election 2024 voting LIVE: बंगाल के कूच बिहार में BJP-TMC के बीच झड़प, हुआ पथराव
West Bengal Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के चांदमारी इलाके में बीजेपी और टीएमसी के सदस्यों के बीच झड़प हो गई है। दोनों तरफ से पथराव हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया है। (हिन्दुस्तान टाइम्स रिपोर्ट)
9:36 AM, 19 Apr
Muzaffarnagar Lok Sabha chunav 2024: मुजफ्फरनगर के गांव में 'रोड नहीं तो वोट नहीं'
Muzaffarnagar Lok Sabha elections 2024 Voting LIVE: मुजफ्फरनगर के टंडेरा के ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण में देरी के खिलाफ लोगों ने विरोध किया। इनका कहना है कि, 'रोड नहीं तो वोट नहीं'। इलाके में सुबह 8 बजे तक एक भी वोट नहीं डाले गए हैं।
9:41 AM, 19 Apr
कैसे होता है वोटर रजिस्ट्रेशन, यहां समझें हर जानकारी
Voter Registration: कैसे होता है वोटर रजिस्ट्रेशन? जानें घर बैठे मतदाता सूची में नाम चेक करने का तरीका
मध्य प्रदेश शहडोल लोकसभा चुनाव-2024: 123 नंबर मतदान केंद्र देर से शुरू हुई वोटिंग
MP Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: शहडोल लोकसभा की बड़वारा विधानसभा सीट के ग्राम हिरवारा में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान की गति धीमी नजर आई। 123 नंबर मतदान केंद्र में मशीन में गड़बड़ी आई थी हालांकि कुछ देर बाद वोटिंग शुरू हो गई थी।
9:50 AM, 19 Apr
Tamil Nadu Lok Sabha Chunav 2024: तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5 फीसदी हुआ मतदान
Tamil Nadu Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Update: तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5 फीसदी मतदान हुआ है। तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है।
10:00 AM, 19 Apr
लोकसभा चुनाव -2024 पहला चरण वोटिंग: जानिए सुबह 9 बजे तक, कितना फीसदी हुआ मतदान
तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5% वोटिंग, जम्मू-कश्मीर में 10.43% प्रतिश वोटिंग, मध्य प्रदेश में 14.12 फीसदी वोटिंग, असम में 5 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 15.09 फीसदी वोटिंग हुई है।
बिहार के औरंगाबाद में 06.1 प्रतिशत वोटिंग, गया में 9.30 प्रतिशत वोटिंग, जमुई में 9.12 प्रतिशत, नवादा में 6.15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 11% वोटिंग और मुरादाबाद में 11.76% वोटिंग हुई है।
10:28 AM, 19 Apr
तमिलनाडु लोकसभा चुनाव-2024: कमल हासन ने डाला वोट
Tamil Nadu Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Update: तमिलनाडु अभिनेता और MNM प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है।
10:30 AM, 19 Apr
लोकसभा चुनाव-2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व का जश्न
लोकसभा चुनाव-2024 वोटिंग की सामने आई शानदार तस्वीरें
10:34 AM, 19 Apr
लोकसभा चुनाव-2024 वोटिंग की सामने आई शानदार तस्वीरें
लोकसभा चुनाव-2024: पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है। दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र के पर्व में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
10:46 AM, 19 Apr
दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र के पर्व का जश्न: इन बुजुर्गों को सलाम
लोकसभा चुनाव-2024: पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है।
10:47 AM, 19 Apr
यूपी लोकसभा चुनाव-2024 लाइव वोटिंग जारी: सपा ने लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप
UP Lok Sabha Election 2024 voting LIVE: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में ईवीएम मशीनें खराब हैं।