Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में वोटिंग ने बदले फलोदी सट्टा बाजार के भाव, कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस?
Phalodi Satta Bazaar Rajasthan Voting: आम चुनाव 2024 में 19 अप्रैल को पहले चरण में राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर मतदान देखकर फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी ऊपर नीचे हुए हैं।
राजस्थान की सभी 12 सीटों पर शाम छह बजे तक 55.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के आधार पर फलोदी सट्टा बाजार के दलालों व सटोरियों ने नए अनुमान बताए हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: वोटिंग साथ-साथ जानें फलोदी सटोरियों के ताजा भाव, राजस्थान में कौन हार रहा?

राजस्थान में पहले चरण में चूरू व नागौर जैसी हॉट सीट भी शामिल है। चूरू में राहुल कस्वां vs देवेंद्र झाझड़िया हैं जबकि नागौर में हनुमान बेनीवाल vs डॉ. ज्योति मिर्धा हैं। दोनों ही हॉट सीटों पर किसके 'मोरिया बोलेंगे'? क्या चूरू-नागौर में कोई उम्मीदवार जीती बाजी हारता दिख रहा है?
हर किसी के जेहन में यह भी सवाल उठ रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजस्थान की सारी 12 सीटें अबकी बार भी भाजपा का कमल खिलेगा या कांग्रेस का खाता खुलेगा? इन सबको लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है।
वन इंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार वालों के अनुमानों का समर्थन नहीं करती है, क्योंकि कई चुनावों में इनके अनुमान गलत साबित हुए हैं। यह बात अलग है कि फलोदी सट्टा बाजार के अधिकांश अनुमान सटीक ही होते हैं।
राजस्थान में मतदान कम-ज्यादा होने का मतलब?
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि अगर राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, श्रीगंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं, करौली-धौलपुर, नागौर, सीकर पर अगर मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में अधिक हुआ तो इसका मतलब एक बार फिर मोदी लहर चली है और मतदान कम होना कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कांग्रेस को कितनी सीट दे रहा फलोदी सट्टा बाजार?
फलोदी सट्टा बाजार वालों का अनुमान है कि पहले चरण में कांग्रेस का खाता खुल सकता है और कांग्रेस के हाथ में दो सीटें आ सकती हैं। मतदान अभी चल रहा है कि इसलिए कांग्रेस की जीत दिखाई देने वाली सीटों के नामों का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। जबकि शेष दस सीटों पर भाजपा की जीत बताई जा रही है।
राजस्थान में शाम 6 बजे तक कहां कितना प्रतिशत मतदान? (अनुमानित)
अलवर 54.81
भरतपुर 50.97
बीकानेर 52.97
चूरू 61.05
दौसा 48.30
श्रीगंगानगर 62.12
जयपुर 60.05
जयपुर ग्रामीण 53.43
झुंझुनूं 46.91
करौली-धौलपुर49.29
नागौर 56.89
सीकर 55.06












Click it and Unblock the Notifications