'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्व है', PM मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर हो रहे मतदान में लोगों से बढ़चढ़ कर वोट डालने की अपील की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।''
पीएम मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से खास अपील करते हुए कहा, '' पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!''












Click it and Unblock the Notifications