Breaking News Live Updates Today: दिल्ली के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में लगी आग पर काबू, सभी लड़कियां सुरक्षित
Breaking News Live Updates : इराक के नीनवे प्रांत में मंगलवार रात एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए तो वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए कनाडा को आड़े हाथों लिया और कहा कि 'वो दिन लद गए जब कुछ राष्ट्र एजेंडा तय करते थे।'पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बयान
भारतीय विधि आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कहा, "अभी हमने रिपोर्ट (वन नेशन, वन इलेक्शन) को अंतिम रूप नहीं दिया है और कोई संभावित तिथि नहीं दी है... हमने POCSO और ऑनलाइन FIR की रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है और क़ानून मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। वन नेशन, वन इलेक्शन पर और काम होना है और अभी हम रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं।"
1 और 3 अक्टूबर को तेलंगाना का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 1 और 3 अक्टूबर को तेलंगाना का दौरा कर सकते हैं। पीएम सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सार्वजनिक बैठकें करने के लिए 2 और 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।
किस पार्टी की बनेगी सरकार?
ओपिनियन पोल: देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी की बनेगी सरकार? जानिए सोशल मीडिया पर किसको मिली जीत?
Asian Games: भारत ने जीता चौथा गोल्ड मेडल
भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। भारतीय महिला टीम ने 1759 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इन खेलों में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है।
उत्तर प्रदेश
'अपनी गऊशालाओं से कसाइयों को गायें बेचता है इस्कॉन'
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एक बयान को लेकर हंगामा मच गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्कॉन अपनी गऊशालाओं से गायों को कसाई को बेचता है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 50 ठिकानों पर NIA का छापा
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर के बीच के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तकरीबन 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
महाराष्ट्र
8 साल की बच्ची के साथ रेप
मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर रेप किया गया, आरोपी 53 साल का शख्स है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक ही इमारत में रहते थे और लड़की की मां काम पर जाते समय बच्ची को आरोपी के घर पर छोड़ जाती थी क्योंकि घर पर उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। कुछ दिन पहले लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई और उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आईपीसी की धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications