अभी हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए सोशल मीडिया पर क्या कहा लोगों ने?
Lok Sabha Election 2024, Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से ही सारे दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है, एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन तैयार किया हैं तो वहीं सबकी निगाहें देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले प्रदेश यानी कि यूपी पर लगी हुई है।

माना भी जाता रहा है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है और इसी वजह से बसपा को 'इंडिया गठबंधन' में शामिल करने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश भी कर रही है, जिससे इंडिया गठबंधन यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके।
वनइंडिया हिंदी ने पूछा जनता से सवाल
हालांकि ये पूरी तरह से तय है कि सत्ता पर काबिज वो ही होगा जिसे जनता का प्यार और आशीष मिलेगा। इसी के मद्देनजर वनइंडिया हिंदी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जनता से एक सवाल पूछा कि 'अगर आज चुनाव होता है तो 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी?'
नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं
इस पोल में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जो नतीजे सामने आए वो काफी चौंकाने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि जनता का जवाब।
ये था सवाल...
अगर अभी हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें?
A. 80 सीटें
B.70 सीटें
C. 60 सीटें
D. 40 सीटें

28 प्रतिशत जनता का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 70 प्लस सीटें मिलेंगी तो वहीं 26 फीसदी जनता को पूरा भरोसा है कि यूपी में बीजेपी को अस्सी में अस्सी सीटें हासिल होंगी तो वहीं 17 फीसदी लोगों का कहना है कि बीजेपी को यूपी में 40 सीटें और और 4 प्रतिशत लोगों मानते हैं कि बीजेपी के खाते में 60 सीटें आएंगी।
लोकसभा चुनाव 2019 में सीटों का आंकड़ा निम्नलिखित था...
- बीजेपी- 62
- अपना दल (एस)- 2
- बीएसपी- 10
- सपा- 5
- कांग्रेस- 1
साल 2019 में हुए चुनाव के बाद यूपी की तीन सीटों- रामपुर, आजमगढ़ और मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें से रामपुर और आजमगढ़ बीजेपी के पास है जबकि मैनपुरी सीट पर सपा का कब्जा है।
ये है पोल












Click it and Unblock the Notifications