Asian Games: भारत ने जीता चौथा गोल्ड मेडल, शूटिंग में महिला टीम ने जीता सोना
Asian Games 2023: भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। भारतीय महिला टीम ने 1759 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इन खेलों में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है।
भारतीय टीम के लिए मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान हिस्सा ले रहे थे। इन शूटरों ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में 1759 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर चीन की टीम रही। चीन को सिल्वर मेडल मिला और कोरिया को कांस्य पदक मिला।

क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने टॉप स्थान हासिल किया। उनके अलावा ईशा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। रिदम सातवें स्थान अपर थीं। हर देश से महज दो ही शूटरों को फाइनल में जाने की अनुमति थी, इस वजह से रिदम अगले दौर में नहीं जा पाईं।
इस गोल्ड मेडल से पहले भारत के पास कुल 3 स्वर्ण पदक थे। अब ये 4 हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को भारतीय टीम ने घुड़सवारी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। अब शूटिंग का मेडल आते ही पदकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। भारत के कुल 15 पदक हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications