ओपिनियन पोल: देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी की बनेगी सरकार? जानिए सोशल मीडिया पर किसको मिली जीत?
Lok Sabha elections 2024 Opinion Poll: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराने के लिए विपक्ष दल ने 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) बनाया है, इस अलांयस को पूरा भरोसा है कि वो एनडीए यानी कि National Democratic Alliance को बुरी तरह से आने वाले आम चुनाव में परास्त करेंगे।

तो वहीं बीजेपी इस अलांयस को 'घमंडिया गठबंधन 'करार दे चुकी है और उसका कहना है कि 'ये लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं बल्कि सत्ता लोभी लोग बस पीएम की कुर्सी को पाना चाहते हैं,उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।'
जनता का मूड क्या है?
फिलहाल पक्ष और विपक्ष के बीच आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर जारी है लेकिन इस बीच जनता का मूड क्या है? इस बात को जानने के लिए वनइंडिया हिंदी ने एक ओपिनियन पोल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चलाया था, जिसमें उसने जनता से सवाल किया था कि 'देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी की बनेगी सरकार?' जिसमें निम्नलिखित तीन विकल्प दिए गए थे।
A. NDA गठबंधन
B. INDIA गठबंधन
C. अभी कुछ कह नहीं सकते हैं

इस पोल में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो रिजल्ट सामने आए हैं, उसे देखने के बाद INDIA गठबंधन के लोगों को खास निराशा होगी क्योंकि परिणाम के मुताबिक 46.43 फीसदी लोग आज की डेट में NDA गठबंधन की ही सरकार को बनते देखना चाहते हैं तो वहीं 37.50 फीसदी लोगों का कहना है कि देश में INDIA गठबंधन की सरकार बने तो वहीं 3.57 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो कि कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
खास बातें
आपको बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में कुल 36 पार्टियां शामिल हैं तो वहीं इंडिया अलांयस में 25 से ज्यादा दलों के शामिल होने की बात कही जा रही है हालांकि कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने साफ नहीं किया है कि वो इस अलांयस का हिस्सा है या नहीं, फिलहाल मौजूदा दौर में जो लोग इंडिया अलायंस में शामिल हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं।
- कांग्रेस
- डीएमके
- टीएमसी
- जनता दल (यूनाइटेड)
- समाजवादी पार्टी
- जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस
- केरल कांग्रेस (एम)
- राष्ट्रीय जनता दल
- राष्ट्रीय लोक दल
- अपना दल (कामेरावादी
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
- कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
- आम आदमी पार्टी
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
- विदुथलाई चिरुथिगल काची
- Communist Party of India (Marxist-Leninist)
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
- मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
- कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची
- मनिथानेया मक्कल काची
- केरल कांग्रेस (जोसेफ)












Click it and Unblock the Notifications