भारतीय महासागर में चीन की नौसेना बढ़ा रही अपनी मौजूदगी: एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय महासागर में धीरे-धीरे चीन नौसेना की बढ़ रही मौजूदगी को लेकर चिंता जाहिर की है। जयशंकर ने कहा कि चीन पहले से कहीं ज्यादा बड़ी मौजूदगी अपनी भारतीय महासागर में बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए विदेश मत्री ने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों में यहां लगातार चीन की नौसेना अपनी मौजूदगी को बढ़ा रही है, उसकी गतिविधियां भी यहां बढ़ी हैं। चीनी नौसेना की संख्या में भी यहां बढ़ोत्तरी हुई है। जब आपके पास बहुत बड़ी नौसेना होती है तो वह कहीं ना कहीं तैनाती में नजर आती है।

s jaishankar

यही नहीं विदेश मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखता है, हम इसपर बहुत करीब से नजर रखते है, जिससे की सुरक्षा को बेहतर किया जा सके। भारत के नजरिए से हमारे लिए यह जरूरी है कि हम खुद को चीन की बड़ी मौजूदगी के तौर पर यहां तैयार करें।

विदेश मंत्री ने कहा कि हालांकि हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर कुछ हद तक स्पष्ट नहीं है लेकिन यह साफ है कि चीन सक्रिय रूप से उस ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है कि यहां पर किसी भी तरह की गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए वह इसकी अनुमति देने की स्थिति में पहुंचे।

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत और चीन के संबंध आसान नहीं रहे हैं। 2008 में वैश्विक आर्थिक संकट आने के बाद 2009 से 2013 तक मैं वहां का राजनयिक था। मैंने चीन के रुख में बदलाव देखा, फिर मैं अमेरिका आ गया। भारत-चीन के रिश्तें आसान नहीं रहे हैं। इसमे हमेशा कोई ना कोई दिक्कत रही है। हालांकि दिनों देशों के बीच युद्ध हुए हैं लेकिन 1975 के बाद से कौ सैन्य टकराव नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+