खालिस्तानी नेटवर्क पर बड़ा क्रैकडाउन, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 50 ठिकानों पर NIA का छापा
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर के बीच के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तकरीबन 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
एनआईए आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गौर करने वाली बात है कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच लगातार संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम पंजाब में सबसे अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पंजाब में 30 ठिकानों पर एनआईए के टीम छापेमारी कर रही है, जबकि राजस्थान के 13 ठिकानों, हरियाणा में 4 ठिकानों, उत्तराखंड में 2, दिल्ली एनसीआर और यूपी में 1-1 ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है।
सूत्रों की मानें तो खालिस्तानी और गैंगस्तर भारत में ग्राउंड नेटवर्क के जरिए हवाला के जरिए आतंकियों को फंडिंग कर रहे हैं। इसी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनआईए की टीम यह छापेमारी कर रही है।
बता दें कि हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बयान दिया था कि इसके पीछे भारतीय एजेंट का हाथ हो सकता है। बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जिसके बाद कनाडा ने इस हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाया है। हालांकि कनाडा के आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह निराधार और बेबुदियाद आरोप हैं। इस पूरे मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं। भारत ने कनाडा के नागरिकों को वीजा देने पर भी रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications