जानिए कौन हैं Supreme Court के तीन नए जज? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर?
Supreme Court: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया। यह नियुक्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद हुई हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर यह जानकारी साझा की।
30 मई को होगा शपथ
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत, राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद निम्नलिखित न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की मंजूरी दी है
- एन.वी. अंजारिया (N.V. Anjaria), मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक हाईकोर्ट
- विजय विष्णोई (Vijay Vishnoi) मुख्य न्यायाधीश, गुवाहाटी हाईकोर्ट
- ए.एस. चंदुरकर (A.S. Chandurkar) न्यायाधीश, बॉम्बे हाईकोर्ट
तीनों न्यायाधीशों को शुक्रवार (30 मई) सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण आर. गवई द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 26 मई को शुरू की गई प्रक्रिया का अंतिम चरण हैं। इन नियुक्तियों के साथ सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृत अधिकतम संख्या 34 जजों की हो गई है।

ये भी पढ़ें Supreme Court Verdict: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, जानिए क्या है पूरा मामला?
जानिए न्यायाधीशों का परिचय?
न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया, वर्तमान में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, और मूल रूप से गुजरात हाईकोर्ट से हैं। वहीं न्यायमूर्ति विजय विष्णोई, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, और राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़े रहे हैं। न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर, बॉम्बे हाईकोर्ट में वर्तमान में कार्यरत हैं।
महिला जजों पर फैसला टला
रिपोर्ट के अनुसार, महिला जजों की नियुक्ति पर चर्चा को फिलहाल स्थगित किया गया है, क्योंकि न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी 9 जून को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनका अंतिम कार्य दिवस 16 मई को था, क्योंकि वे विदेश यात्रा पर थीं। उनके रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट में केवल एक महिला न्यायाधीश, बी.वी. नागरत्ना, बचेंगी।
उच्च न्यायालयों में बदलाव
कॉलेजियम ने पांच नए हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम प्रस्तावित किए हैं और चार अन्य का तबादला किया है। इसके अलावा, प्रशासनिक जरूरतों और व्यक्तिगत आग्रहों को ध्यान में रखते हुए 22 जजों का स्थानांतरण भी किया गया है।
ये भी पढ़ें Supreme Court Row: संसद Vs न्यायपालिका पर गरमाई सियासत! निशिकांत दुबे ने क्यों कहा संसद बंद कर देना चाहिए?












Click it and Unblock the Notifications