Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raghav Chadha के सपोर्ट में उतरीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू! बोलीं- 'हम आपके साथ जुड़ना चाहेंगे'

Khushboo Patani Supports Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों पूरे देश की चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया। इसके बाद राघव ने एक भावुक वीडियो जारी किया। उसमें उन्होंने पूछा कि क्या जनता की आवाज उठाना गलत है? और कहा कि मेरी चुप्पी को हार मत समझना... मैं अभी नदी की तरह शांत हूं, लेकिन जरूरत पड़ी तो बाढ़ की तरह उफान पर आ सकता हूं।

इस वीडियो पर देशभर से समर्थन मिल रहा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी राघव चड्ढा के खुलकर सपोर्ट में आ गई हैं। साथ ही खुशबू ने कहा कि हम आपके साथ जुड़ना चाहेंगे। आइए जानते हैं और क्या-क्या कहा?

khushboo-patani-supports-raghav-chadha

खुशबू पाटनी का दिल छू लेने वाला कमेंट

खुशबू, जो भारतीय सेना में पूर्व मेजर रह चुकी हैं, राघव के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे, सुलझे नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी पार्टी बनाएंगे। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे, क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद।'

यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुशबू की इस खुली बात ने राघव चड्ढा के लाखों समर्थकों को नई ऊर्जा दे दी है।

Who Is Khushboo Patani: खुशबू पाटनी कौन हैं?

खुशबू पाटनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। जहां दिशा पाटनी फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, वहीं खुशबू ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना और सेना में जाकर देश सेवा की। दोनों बहनों के करियर अलग हैं, लेकिन अपनी-अपनी जगह दोनों ने मजबूत पहचान बनाई है। खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर के पद पर रह चुकी हैं। आर्मी में उनका अनुभव उन्हें एक मजबूत, अनुशासित और ग्राउंड-लेवल समझ रखने वाली शख्सियत बनाता है।

सेना में काम करने के दौरान उन्होंने देश सेवा के साथ-साथ नेतृत्व और जिम्मेदारी को करीब से समझा, जिसका असर उनके विचारों में साफ नजर आता है। हर बड़े मुद्दे पर रखती हैं खुलकर राय खुशबू पाटनी की एक खास बात यह है कि वह देश से जुड़े बड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। चाहे बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो, युवाओं की भूमिका की या समाज में बदलाव की। वह अपने विचार बिना झिझक सामने रखती हैं।

khushboo-patani-supports-raghav-chadha

राघव चड्ढा ने संसद में उठाए ये अहम मुद्दे

राघव चड्ढा हमेशा आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। कुछ यादगार उदाहरण:-

  • एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की चीजों का मुद्दा उठाया। सरकार ने तुरंत एक्शन लिया।
  • पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) का मुद्दा उठाया। कहा कि बच्चे के जन्म के बाद मां-बाप दोनों की बराबर जिम्मेदारी होती है
  • मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपायरी, हवाई अड्डों पर सामान शुल्क जैसे मुद्दे
  • इन मुद्दों पर उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी कई बार खुशी जताती दिखी हैं। परिणीति राघव के वीडियो पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स करती रहती हैं।

अभी क्या होगा?

राघव चड्ढा फिलहाल राज्यसभा में कुछ दिन कम बोल पाएंगे, लेकिन उनका संदेश साफ है- 'मैं जनता की आवाज बनकर रहूंगा।' खुशबू पाटनी जैसे लोग अब खुलकर उनके साथ खड़े हो रहे हैं। देश के युवा और आम नागरिक राघव के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

खुशबू का यह कमेंट सिर्फ एक समर्थन नहीं, बल्कि देश के उन लाखों लोगों की आवाज है जो राघव चड्ढा में एक सच्चे, पढ़े-लिखे और निडर नेता को देखते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+