Karnataka: अवैध रेत खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने पर कांस्टेबल पर चढ़ाई गाड़ी, कुचलने से हुई मौत
कलबुर्गी में रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर कांस्टेबल की हत्या
Karnataka Constable Murder: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से हिला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध रूप से रेत खनन ले जा रहे ट्रैक्टर को रोके जाने पर पुलिस कॉन्सटेबल को ड्राइवर ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये मामला कर्नाटक के कलबुर्गी के जेवरगी तालुक के नारायण के पास का है। जहां अवैध रूप से खनन रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को नेलोगी पुलिस स्टेशन पर तैनात एक कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया। जिससे उस कांस्टेबल की मौत हो गई।

कांस्टेबल 51 वर्षीय एम चौहान थे, जिन्होंने अवैध रेत खनन करके ले जा रहे ट्रैक्टर को चेकिंग के दौरान इशारे से रूकने के लिए कहा तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और जिसके बाद कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक सिधन्ना है जिसने हेड कांस्टेबल एम चौहान को उसकी करते समय कुचल कर मार डाला।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है वहीं कर्नाटक सरकार के राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे ने जानकारी दी कि मैंने मैंने पुलिस विभाग को अवैध रेत खनन के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
कर्नाटक के मंत्री डॉ एमसी सुधाकर ने कालबुर्गी में बालू माफिया द्वारा कथित तौर पर कांस्टेबल की हत्या पर बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये वाकई में चौंकाने वाला मामला है। उन्होंने कहा इसके पीछे जो लोग भी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है तभी मारे गए कांस्टेबल को न्याय मिलेगा।
वहीं कलबुर्गी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईशा पंत ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर सिधन्ना को अरेस्ट कर लिया गया है। जब वो ट्रैक्टर पर रेत भर कर ले जा रहा था तब हेड कांस्टेबल जांच के लिए गश्त पर था। उन्होंने बताया कि टैक्टर सिधन्ना चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications